ETV Bharat / state

Yearender 2025: विकसित बिहार बनाने का साल रहा 2025, दनादन हुए उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के लिये वर्ष 2025 कई बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का रहा. केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक मेहरबान रही. पढ़ें

बिहार का साल 2025
बिहार का साल 2025 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 24, 2025 at 7:59 AM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : वर्ष 2025 बिहार के विकास के लिए जाना जाएगा, क्योंकि कई मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ और इसमें एयरपोर्ट, मेट्रो, सिक्स लेन गंगा ब्रिज और डबल डेकर फ्लाईओवर, थर्मल पावर जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत भी की गई है. चुनावी वर्ष होने के कारण प्रधानमंत्री ने विकसित बिहार के लिए कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. इन योजनाओं के कारण बिहार चर्चा में भी रहा.

PMCH के पहले फेज का उद्घाटन : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पटना मेडिकल कॉलेज को 5000 बेड का अस्पताल बनाने के पहले फेज का उद्घाटन इसी साल हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 मई को 1117 बेड के अस्पताल के दो टावर का उद्घाटन किया. पूरी परियोजना मार्च, 2027 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री ने इस साल जिन दो टावरों का उद्घाटन किया है. उसमें से एक के ऊपर हेलीकॉप्टर उतरने की भी व्यवस्था है, जिससे इमरजेंसी के समय दूर दराज इलाके से भी मरीज को लाया जा सके.

फीता काटकर उद्घाटन करते सीएम नीतीश कुमार
फीता काटकर उद्घाटन करते सीएम नीतीश कुमार (ETV Bharat)

पहले डबल डेकर फ्लाईओवर की शुरुआत : 11 जून 2025 को राजधानी पटना में बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया. 422 करोड़ में पटना के गांधी मैदान से साइंस कॉलेज तक इसका निर्माण किया गया है. जिससे बड़े हिस्से में जाम से लोगों को राहत मिली है. इसकी कनेक्टिविटी जेपी गंगा पथ से भी की गई है. जेपी गंगा पथ का भी इसी साल दीघा से दीदारगंज तक निर्माण पूरा हुआ है. डबल डेकर बनने से जहां पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाना आसान हो गया है, तो वहीं साइंस कॉलेज और पटना सिटी तक लोगों को आने-जाने में सुविधा हो रही है.

सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन : बिहार के पहले सिक्स लेन ब्रिज के एक भाग का उद्घाटन भी इसी साल 23 जून को किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक गंगा पर बनाए गए पहले सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन किया, 4.57 किलोमीटर इसकी लंबाई है. पटना से राघोपुर तक 9.76 किलोमीटर इसकी कुल लंबाई है. सिक्स लेन ब्रिज के शुरू होने से आवागमन के साथ आर्थिक विकास की गतिविधि तेज होगी. 5000 करोड़ से अधिक की राशि इस प्रोजेक्ट पर खर्च हो रही है.

सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन
सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन (ETV Bharat)

सिक्स लेन औट सिमरिया ब्रिज उद्घाटन भी इसी साल हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त को गंगा नदी पर बने इस सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन किया, जिसकी लंबाई 1.86 किलोमीटर है. इस पर 1770 करोड़ की राशि खर्च हुई है. ऐसे संपर्क पथ मिलाकर इसकी कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है. पटना के मोकामा से बेगूसराय तक इसकी कनेक्टिविटी होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है.

ईटीवी भारत GFX
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

बख्तियारपुर से मोकामा तक चार लेन सड़क का उद्घाटन भी इसी साल हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त को ही ₹1900 करोड़ की लागत से बने इस चार लेन सड़क का उद्घाटन किया. इसके शुरू होने से बड़े हिस्से में आर्थिक गतिविधियों के विकास में तेजी आएगी. साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 660 मेगावाट बक्सर थर्मल प्लांट का शिलान्यास इसी साल किया. बिहार में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में इस यूनिट के शिलान्यास से और बेहतर स्थिति बनेगी.

बख्तियारपुर से मोकामा तक चार लेन सड़क का उद्घाटन
बख्तियारपुर से मोकामा तक चार लेन सड़क का उद्घाटन (ETV Bharat)

बिहार आइडिया फेस्टिवल पोर्टल तत्कालीन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 15 जुलाई को लांच किया. समृद्ध बिहार बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर छात्र, स्टार्टअप्स और इनोवेटर अपने आइडिया को शेयर कर सकते हैं और लोकल चैलेंज को एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से सॉल्व कर सकते हैं.

18 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिशरीज और एक्वाकल्चर प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत मोतिहारी में लॉन्च किया जिससे फीस प्रोडक्शन और रूरल डेवलपमेंट मदद मिलेगी.

सीमांचल को मिला बड़ा तोहफा : पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन भी इसी साल हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को इसका शिलान्यास किया. पूर्णिया एयरपोर्ट लंबे समय से चर्चा में रहा है. इस पर सियासत भी खूब होती रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से सीमांचल और उत्तर बिहार के बड़े हिस्से को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कम समय तो लगेगा ही, साथ ही आर्थिक विकास में मिल का पत्थर साबित होने वाला है.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश
पीएम मोदी और सीएम नीतीश (ETV Bharat)

15 सितंबर को ही बिहार के भागलपुर के पीरपैंती में 800 मेगावाट के तीन थर्मल प्लांट यूनिट के निर्माण की शुरुआत भी इसी साल हुई है. प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत की. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री ने इसके लिए फाऊंडेशन स्टोन डाला.

साइंस सिटी का उद्घाटन : राजधानी पटना में एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट साइंस सिटी का भी उद्घाटन इसी साल हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 सितंबर को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में 21 एकड़ में बने आधुनिक साइंस सिटी का उद्घाटन किया. इसमें पांच साइंस गैलरीज, 4D थिएटर ऑडिटोरियम और कई तरह की विज्ञान से संबंधित सुविधाएं छात्र और शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराई गई है.

पटना का साइंस सिटी
पटना का साइंस सिटी (ETV Bharat)

पटना में दौड़ी मेट्रो : बिहार का पहला मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी इसी साल हुआ. पटना रेल प्रोजेक्ट फेज वन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अक्टूबर को किया. फिलहाल 3.6 किलोमीटर में रेल मेट्रो संचालित हो रहा है. पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है. 2027 तक इसके पूरा होने की संभावना है. वैसे 2026 में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट बड़े इलाके में शुरू हो जाएगा.

YEARENDER 2025
पटना मेट्रो में नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री (ETV Bharat)

चुनावी वर्ष में कई बड़ी स्कीम्स को लांच किया गया : 30 मार्च 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूड स्टोरेज प्रोजेक्ट स्कीम प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी की शुरुआत की. ग्रामीण इलाकों में इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से विकास में तेजी आएगी खासकर किसानों को इसका लाभ मिलेगा

18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की मोतिहारी में शुरुआत की. इससे फिशरीज और एक्वाकल्चर प्रोजेक्ट में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. 1 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड को लांच किया. इसके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी साल में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की. 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से 75,00,000 महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार की राशि भेजी. यह योजना पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रहा. बाद में इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने भी जीविका से जुड़ी महिलाओं को राशि भेजी है और अब तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हज़ार की राशि भेजी जा चुकी है.

''वर्ष 2025 बिहार को विकसित बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाने का वर्ष माना जाएगा, क्योंकि आधारभूत संरचना के विकास को लेकर यह वर्ष जाना जाएगा इसमें सिक्स लेन ब्रिज, फोरलेन सड़क, पावर प्रोजेक्ट, महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और एयरपोर्ट के साथ कई विकास की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है. चुनावी साल होने के कारण केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री भी बिहार पर मेहरबान रहे हैं.''- संजय कुमार, राजनीतिक विश्लेषक

ये भी पढ़ें :-