ETV Bharat / state

हरियाणा के 'गब्बर' ने फिर लगाई अधिकारियों की क्लास, बोले- 'मजाक बना रखा है'

जगाधरी में शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई. कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 15 शिकायतों पर सुनवाई की. अधिकारियों की क्लास लगाई.

Anil Vij Angry on Officer
Anil Vij Angry on Officer (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 30, 2026 at 10:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर: जगाधरी के अग्रसेन कॉलेज में शुक्रवार को जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने की. बैठक में कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें 5 पुरानी और 10 नई शिकायतें शामिल रहीं. बिजली, नगर निगम, राजस्व, सड़क, पुलिस और टाउन प्लानिंग विभाग से जुड़े मामलों पर मंत्री ने अधिकारियों से जवाब तलब किया और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए.

अनिल विज ने फिर लगाई अधिकारियों की क्लास: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री अनिल विज और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं. बैठक में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई ना होने, शिकायतकर्ताओं को दफ्तरों के चक्कर कटवाने और विभागीय लापरवाही जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे. मंत्री अनिल विज ने अपने चिर-परिचित सख्त अंदाज में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हरियाणा के 'गब्बर' ने फिर लगाई अधिकारियों की क्लास (ETV Bharat)

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सुनी लोगों की समस्याएं: बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल देखने को मिली, क्योंकि अनिल विज शिकायतों पर तुरंत निर्णय लेने और अधिकारियों से सीधे जवाब मांगने के लिए जाने जाते हैं. ग्रीवेंस कमेटी को सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद मंच माना जाता है, जहां आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है.

अगले महीने फिर होगी बैठक: मंत्री अनिल विज ने कहा कि "अगले महीने के आखिरी शुक्रवार को फिर से यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आज की शिकायतों के निपटान और विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी. जनता की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए. अधिकारी लोगों को दफ्तरों के चक्कर ना कटवाएं. जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद कष्ट निवारण समिति की बैठक, जनता की समस्याओं पर मंत्री राव नरवीर सिंह सख्त, कर्मचारियों के वेतन और सफाई व्यवस्था पर दिए निर्देश

ये भी पढ़ें- अनिल विज ने लापरवाही के आरोप में 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में की कार्रवाई