यमुनानगर में बहू ने सास को मार डाला, पहले खिलाई नशीली दवा, असर ना होने पर तकिए से घोंटा गला
हरियाणा के यमुनानगर में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर डाली. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Published : January 10, 2026 at 10:56 PM IST
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की बेरहमी से हत्या कर डाली. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बुजुर्ग महिला की मौत : जुलाई को थाना छप्पर के गांव हरगढ़ में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. यमुनानगर में अपराध शाखा-1 ने थाना छप्पर में दर्ज मामले की जांच शुरू की. प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रभारी अपराध शाखा-1 यमुनानगर, राज कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम जिसमें उप निरीक्षक कपिल कुमार, मुख्य सिपाही कुलदीप, बृजपाल और जगीर सिंह की टीम ने हत्या की वारदात के मुख्य आरोपी राजेश कुमार को मामली कला गांव के पास से काबू किया है.
शिवानी को गिरफ्तार किया गया : पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने ये वारदात अपनी प्रेमिका शिवानी के साथ मिलकर की है. शिवानी आरोपी के ही गांव की रहने वाली है और शिवानी की करीब दो वर्ष पहले गांव हरगढ़ के जितेन्द्र से शादी हो गई थी. आरोपी राजेश कुमार की निशानदेही पर वारदात में शामिल आरोपी शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस रिमांड पर लिया गया : डीएसपी आशीष चौधरी ने बतलाया कि बुजुर्ग महिला अपनी बहू शिवानी को प्रेमी से बात करने से टोकती थी जिससे वो नाराज़ थी. शिवानी के प्रेमी ने सास को खिलाने के लिए नशे की गोलियां दी जिसे बहू ने खाने में मिलाकर दे दिया. लेकिन जब सास पर दवाइयों का असर नहीं हुआ तो आरोपी बहू ने डंडे से उसके सिर पर वार किया और फिर तकिये से उसका दम घोंट दिया. इसके बाद हत्या को हादसे में तब्दील करने के लिए चारपाई से गिरकर उसकी मौत की कहानी बनाई गई थी लेकिन जांच के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ करके वारदात के हर पहलू की तफ्तीश की जा रही है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - लंदन से लौटकर बेटे ने कर दी मां की हत्या, ख़ौफ़नाक साज़िश का SIT ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें - नूंह में अचानक फिसली मोटरसाइकिल, सड़क पर घिसटता रहा युवक, CCTV कैमरे में कैद हादसा
ये भी पढ़ें - 18 लाख की सैलरी छोड़ी, आइसबर्ग लेट्यूस उगाकर किया कमाल, करोड़पति बनकर मचाया धमाल

