ETV Bharat / state

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला यमुनानगर, अस्पताल और सीटी मॉल पर कई राउंड फायर, पुलिस मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल

यमुनानगर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक के बाद एक दो इलाकों में गोलियां बरसाई गई.

यमुनानगर में फायरिंग
यमुनानगर में फायरिंग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 8, 2026 at 10:54 AM IST

|

Updated : February 8, 2026 at 12:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल बना हुआ है. बीती रात जिले के दो अलग-अलग इलाकों में फायरिंग से सनसनी फैल गई. पहले अस्पताल के बाहर और फिर सिटी मॉल के पास गोलियां चलाई गई. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी और तड़के सुबह पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने तीनों बदमाशों को काबू कर लिया है.

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि, "बीती रात करीब 10.30 बजे डॉक्टर वरयाम सिंह अस्पताल के बाहर तीन बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान करीब 13-14 राउंड फायरिंग की गई. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. इसके कुछ ही देर बाद आरोपियों ने स्थानीय सिटी मॉल के पास भी 3-4 राउंड फायर किए. घटना के बाद यमुनानगर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे शहर में नाकाबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. देर रात से ही पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी".

यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Etv Bharat)

फिरौती के लिए फायरिंग: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "रविवार तड़के कांसापुर इलाके के पास पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक को उस क्षेत्र में देखा गया है. मौके पर पहले से तैनात CIA टीम ने जब तीनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 25-30 राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल हो गए. जिनमें से दो को गोली लगी, जबकि एक युवक बाइक से गिरने के कारण घायल हो गया. पुलिस ने सभी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात फिरौती के इरादे और शहर में डर का माहौल बनाने के लिए की गई थी".

पुलिस कर रही जांच: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि "शुरुआती जांच में मामला फिरौती और डर का माहौल बनाने से जुड़ा हुआ लग रहा है. ये युवक किसी गैंग के संपर्क में थे, या नहीं पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गैंग कनेक्शन की गहनता से जांच कर रही है. कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा".

ये भी पढे़ं: सोनीपत में हिमाचल की राधा देवी और उसका साथी गिरफ्तार, 8 लाख की चरस बरामद, नशा तस्कर पिता की मौत और पति जेल में

ये भी पढे़ं: सूरजकुंड मेला हादसा: देर रात घायलों से मिले DGP और पर्यटन मंत्री, मेले में अगली जांच तक बंद रहेगा झूला सेक्शन, डीसी ने दिए आदेश

Last Updated : February 8, 2026 at 12:19 PM IST