ETV Bharat / state

दुर्ग भिलाई में एक रुपये में एक्सरे, 14 जनवरी से मिलेगी सुविधा, विधायक रिकेश सेन की पहल

छत्तीसगढ़ में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने एक नेक पहल शुरू की है.

Rikesh Sen MLA from Vaishali Nagar
वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 9:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुविधाएं हासिल हो रही है. इसी क्रम में दुर्ग भिलाई के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने नई पहल शुरू की है. उन्होंने अपने विधायक कार्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए एक रुपये में एक्सरे सुविधा मुहैया करने का ऐलान किया है.

14 जनवरी से एक रुपये में एक्सरे सुविधा

इस एक्सरे सुविधा की शुरुआत 14 जनवरी 2025 से होगी. इस बात की जानकारी विधायक रिकेश सेन ने दी है. उन्होंने कहा है कि एक्सरे सुविधा एक रुपये में मिलने से लोगों को काफी फायदा होगा. उनकी समय और पैसे की भी बचत होगी. वह अस्पताल में गए बिना इस सेंटर पर आकर एक्सरे करवा सकते हैं.

विधायक रिकेश सेन की नेक पहल (ETV BHARAT)

एक्स-रे सुविधा अत्यंत ज़रूरी है क्योंकि यह हड्डियों के फ्रैक्चर, संक्रमण, ट्यूमर, दांतों की समस्याओं और शरीर के अंदर दूसरी परेशानी का पता लगाने में मददगार साबित होगी. इस रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों को सही उपचार योजना बनाने और उपचार की प्रगति की निगरानी करने में मदद मिलती है. इससे अनगिनत जानें बचती हैं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है- रिकेश सेन, बीजेपी विधायक, वैशाली नगर

विधायक रिकेश सेन ने अपने आवास पर मुफ्त ब्लड टेस्ट की सुविधा पहले से शुरू कर रखी है. इससे हर रोज सैकड़ों लोगों को फायदा हो रहा है. इस ब्लड टेस्ट में 31 तरह की जांच मुफ्त में होती है. इससे लोगों को काफी मदद मिल रही है और उनका पैसा बच रहा है. हेल्थ सेक्टर में रिकेश सेन की तरफ से किया गया यह प्रयास सराहनीय है

दुर्ग पुलिस ने जारी किया साल 2025 का रिपोर्ट कार्ड, 2024 के मुकाबले केस ज्यादा दर्ज हुए

मुख्यमंत्री साय ने प्रगति प्लेटफॉर्म को बताया गेमचेंजर, 664 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की भी मंजूरी

नए साल के पहले दिन सरगुजा में पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी भीड़, महामाया मंदिर परिसर में लगी आग