ETV Bharat / state

सोनभद्र में लाइनमैन की मौत के मामले में पांच पर गिरी गाज; XEN, एसडीओ, JE सस्पेंड, दो कर्मचारी बर्खास्त

अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 11:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनभद्र : करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में लाइनमैन की मौत के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में जेई, एसडीओ, एक्सईएन को सस्पेंड किया गया है, वहीं दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले में बिजली विभाग ने अब तक कुल पांच लोगों पर कार्यवाही की है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि इस मामले में एक्सईएन एस.बी ठाकुर, एसडीओ कृष्णनंदन के साथ जेई को भी सस्पेंड किया गया है. इसके अलावा दो संविदा कर्मचारी राजेश और अश्वनी कुमार को बर्खास्त किया गया है.

अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने दी जानकारी. (Video credit: ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता के स्तर से मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है. जांच के बाद क्लियर हो पाएगा. सुरक्षा नियमों में लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है. अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि मृतक संतोष को विभागीय नियमानुसार मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है.



यह था मामला : मृतक लाइनमैन संतोष कुमार (40) घोरावल थाना क्षेत्र के बिसरेकी गांव का रहने वाला था, उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. गुरुवार की देर शाम करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्रांसफार्मर लगाने आया था. पोल पर काम करने वक्त अचानक लाइन चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और जल गया. इस दौरान उसके हेल्पर ने उसको बचाने की कोशिश की थी लेकिन, सफल नहीं हो सका था. मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार दोपहर पर जाम भी लगाया गया था. परिजनों को गुस्से को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने बड़ी कार्रवाई की हैं.

यह भी पढ़ें : जान जोखिम में डालकर बिजली के तारों पर चला बिजलीकर्मी, बाढ़ ग्रस्त इलाकों में शुरू हो सकी बिजली की सप्लाई