ETV Bharat / state

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला, जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने रखे अपने विचार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर दुर्ग में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.जिसमें नई शिक्षा नीति के पहलुओं पर वक्ताओं ने विचार साझा किए.

Workshop on National Education
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 5:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, रोजगारोन्मुख और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की. जिसके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.इस कार्यशाला में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पिछले सालों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं हुआ था.

छात्रों को बहुआयामी शिक्षा देने पर जोर

वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार नई शिक्षा नीति पारंपरिक भारतीय ज्ञान, संस्कृति, विज्ञान और आधुनिक तकनीक को जोड़कर छात्रों को बहुआयामी शिक्षा प्रदान करती है. इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से छात्र ना केवल भारतीय ज्ञान परंपरा को समझेंगे बल्कि शिक्षा अधिक सरल, व्यावहारिक और रुचिकर बनेगी- टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री

शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार देने योग्य भी बनाएगी.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से युवाओं में उद्यमशीलता बढ़ेगी और वे नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे. कार्यशाला में शिक्षाविदों ने अनुभव साझा करते हुए इसे प्रदेश में शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया- गुरु खुशवंत साहेब, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री

कार्यशाला में आईआईटी गुजरात के निदेशक अनूप शुक्ला, भिलाई आईआईटी के प्रोफेसर राजीव प्रकाश, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी सहित प्रदेश और देश के विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं शिक्षण संस्थानों के प्रमुख मौजूद रहे. कार्यशाला का मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और भारतीय ज्ञान प्रणाली का एकीकरण रहा.

पिथौरा तहसील में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, तहसीलदार पर काम ना करने के आरोप

शराब पीने की वजह से महिला का मर्डर, पति और बेटी पर हत्या का आरोप

निराकार शक्ति का धाम : गढ़ादेवी माता अनहोनी से पहले ही देती हैं संकेत, ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा