ETV Bharat / state

भाजपा मुख्यालय में फिर शुरू होगी कार्यकर्ता सुनवाई, 29 को दो मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

सप्ताह में तीन दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी कार्यकर्ता सुनवाई.

Jaipur BJP Office
भाजपा कार्यालय, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 28, 2025 at 7:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में एक बार फिर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करवाने के लिए कार्यकर्ता सुनवाई होने जा रही है. सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर चल रहे कार्यक्रमों के कारण भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली कार्यकर्ता सुनवाई को बीच में अस्थाई रूप से रोक दिया गया था. अब 29 दिसंबर से यह सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. यह कार्यकर्ता सुनवाई सोमवार 29 दिसंबर से नियमित रूप से सप्ताह में तीन दिन आयोजित की जाएगी.

कुमावत और चौधरी करेंगे सुनवाई : भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि सोमवार 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई होगी. जबकि मंत्रियों के आवास पर पहले से चल रही जनसुनवाई भी जारी रहेगी. पारीक ने बताया कि सोमवार को कार्यकर्ता सुनवाई में मंत्री जोराराम कुमावत और विजय चौधरी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. वहीं, संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह और नारायण मीणा कार्यकर्ता सुनवाई में उपस्थित रहेंगे.

पढ़ें : भाजपा कार्यालय में उमड़ी भीड़, दीया कुमारी और झाबर सिंह खर्रा ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

1 दिसंबर से हुआ था आगाज : भाजपा सरकार में कार्यकर्ता सुनवाई इस साल 1 दिसंबर से शुरू की गई. पहले दिन उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी थी. करीब दो सप्ताह तक चली इस सुनवाई में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना. इसके बाद इस सुनवाई को बीच में रोक दिया गया था. अब एक बार फिर कार्यकर्ता सुनवाई को शुरू किया जा रहा है.