वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, राजस्थान से दो ठग गिरफ्तार, जानिए कैसे रह सकते हैं सतर्क
रायपुर पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 16, 2026 at 3:26 PM IST
रायपुर : रायपुर पुलिस साइबर ठगी करने वाले आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है. सोमवार को रेंज साइबर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. ये दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम में जॉब दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. पकड़े गए 2 आरोपियों के खिलाफ लगभग 13 साइबर सेल और अलग-अलग थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं. राखी और धरसींवा पुलिस ने धारा 318 भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है.
धरसींवा थाने में दर्ज हुई शिकायत
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ललित साहू ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम में जॉब दिलाने का झांसा देकर 34 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है. इसके बाद धरसींवा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 318 भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बैंक खाता मोबाइल नंबर टेलीग्राम ऐप से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य की जांच कर रही है. पुलिस टीम ने राजस्थान और महाराष्ट्र में रेड की कार्रवाई करते हुए राजस्थान के निवासी आशीष परिहार और लक्ष्मण देवासी को गिरफ्तार किया है- अमरेश मिश्रा, आईजी,रायपुर रेंज
ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम फ्राड कैसे पहचानें
टास्क, लाइक, रिव्यू जॉब ,आसान काम के बदले मोटी कमाई का लालच
रजिस्ट्रेशन सिक्योरिटी फीस,काम शुरू करने से पहले पैसे मांगना
फेक HR कॉल मैसेज, WhatsApp या Telegram पर अनजान नंबर से ऑफर
फर्जी ऐप लिंक, बाहर से APK डाउनलोड करवाना
बैंक UPI की जानकारी मांगना, OTP, UPI Collect स्वीकार करवाकर पैसे निकलवाना
सतर्क रहने के उपाय
कोई फीस न दें, असली कंपनी नौकरी के लिए पैसे नहीं मांगती
कंपनी की जांच करें. वेबसाइट, ऑफिस एड्रेस, आधिकारिक ई-मेल देखें.
अनजान लिंक न खोलें. खासकर शॉर्ट लिंक,QR,OTP,UPI साझा न करें.
ऐप सिर्फ आधिकारिक स्टोर जैसे Google Play Store,App Store से डाउनलोड करें.
स्क्रीनशॉट,रिकॉर्ड सुरक्षित रखें, चैट, नंबर, ट्रांजेक्शन ID संभालकर रखें.
पकड़े गए गजब के ठग, चूना लगाने का तरीका जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
रायपुर पुलिस का साइबर फ्रॉड पर एक्शन, राजस्थान से 2 ठग गिरफ्तार, ऐप भेजकर मोबाइल हैक करते थे
छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों से सावधान, फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर लाखों की ठगी

