ETV Bharat / state

पांखू में अवैध शराब ब्रिकी को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, नारेबाजी कर दी चेतावनी

पिथौरागढ़ के पांखू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री से आजिज आई महिलाएं, सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी, चेतावनी भी दी

Protest Against Liquor Pithoragarh
महिलाओं का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 10:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेरीनाग: पिथौरागढ़ के पांखू क्षेत्र में लंबे समय से बिक रही अवैध शराब के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया. जिसके तहत महिला मंगल दल के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं पांखू बाजार की सड़कों पर उतरीं. जहां उन्होंने नारेबाजी कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की.

पांखू की सड़कों पर उतरी महिलाएं: बता दें कि 20 फरवरी को पांखू में जिला पंचायत सदस्य विमला देवी के नेतृत्व में महिलाएं एकत्रित हुईं. इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर 'अवैध शराब बंद करो, पांखू को नशा मुक्त बनाओ' के नारे लगाए. साथ ही रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया.

पांखू में अवैध शराब के खिलाफ सडकों में उतरीं महिलाएं (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

अवैध शराब की ब्रिकी पर लगाम लगाने की मांग: महिलाओं का कहा था कि पांखू क्षेत्र में अवैध शराब की जमकर ब्रिकी हो रही है. जिस पर लगाम लागने को लेकर पूर्व कई बार आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को कहा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जा रही है.

महिलाओं का आरोप था कि पांखू कस्बे समेत गांव-गांव तक शराब पहुंचाई जा रही है. जिससे पूरा क्षेत्र नशे में डूबता जा रहा है. इतना ही नहीं नशाखोरी से बच्चे बिगड़ रहे हैं. आए दिन घर में झगड़े हो रहे हैं. जिससे महिलाएं परेशान हो गई हैं. जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है.

वहीं, महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध शराब को बेचने को वालों को नहीं पकड़ा गया तो अब महिलाएं खुद पकड़कर उन्हें सजा देंगी. महिलाओं के इस शराब विरोधी आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने भी सहयोग दिया है.

प्रदर्शन में पांखू क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं भी शामिल हुईं. वहीं, धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम भी तैनात रही. जिला पंचायत सदस्य बिमला देवी, ग्राम प्रधान लछीमा पूजा पाठक, ग्राम प्रधान बैरातजुब्बर जानकी देवी समेत अन्य महिलाओं ने एक सुर में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई.

Protest Against Liquor Pithoragarh
महिलाओं ने निकाली रैली (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पांखू में लंबे समय से खुले आम हो रही अवैध शराब की ब्रिकी पर महिलाओं ने कई बार शिकायत कर चुकीं हैं. इससे पहले महिलाओं ने आबकारी और पुलिस के अधिकारियों को शिकायत की थी.

आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री जानकारी होने बाद शराब माफियाओं को पकड़ नहीं पाई. महिलाओं ने अवैध शराब को रोकने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग के पास होने के बाद भी इस रोक न लगा पाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.

बेरीनाग में बार में नाबालिगों को पिलाई जा रही शराब: महिलाओं का कहना है कि बेरीनाग नगर में स्थित बार में नाबालिगों को शराब पिलाई जा रही है. जिससे उनके नौनिहाल गलत रास्ते पर जा रहे हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह और मोहन चंद पंत ने बताया कि एसडीएम आवास के पास में स्थित शराब के बार में नाबालिग बच्चों को भी शराब पिलाई जाने के साथ निर्धारित समय से पहले बार को खोल दिया जाता है. उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-