ETV Bharat / state

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला का खौफनाक अंत, दुर्ग पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी

मृतक महिला और उसके साथ रहने वाला शख्स दोनों मजदूरी करने का काम करते थे.

Live in woman dies
मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 9, 2026 at 8:25 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: उतई थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. मृतक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण साफ हो पाएगा. शुरूआती जांच में ये पता चला है कि शव के नाक से खून बह रहा था. इस वजह से पूरा मामला संदिग्ध है.

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की मौत

मृतक महिला की उम्र 35 साल के करीब थी. जिस सख्श के साथ वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी वो मजदूरी का काम करता है. जिस दिन महिला की मौत हुई उस दिन दोनों लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. बताया जा रहा है कि तभी महिला के नाक से खून बहने लगा. महिला की हालत बिगड़ने पर मजदूर की मां उसे लेकर जिला अस्पताल गई. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है.

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी (ETV Bharat)

उतई पुलिस कर रही जांच

उतई पुलिस की जांच पड़ताल में ये बात निकलकर आई है, कि मृतक महिला पहले से शादीशुदा थी, और उसके दो बच्चे भी हैं. करीब चार साल पहले मृतक महिला का अपने पति से विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए. पति से अलग होने के बाद महिला मेहनत मजदूरी का काम करने लगी. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक मजदूर से हुई. बाद में दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया.

साथी ने फोन कर मौत की सूचना उसके घर वालों को दी

महिला की मौत की खबर खुद मजदूर ने उसके परिवारवालों को फोन कर दी. परिवार वालों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कचांदूर भेज गया.

एएसपी मणिशंकर चंद्रा का बयान

दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और लिव-इन पार्टनर की तलाश की जा रही है. वारदात के बाद से वो लापता है.

नक्सल विरोधी रणनीति से मिल रहे हैं नतीजे, 31 मार्च तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद- अमित शाह

नक्सलवाद मोदी सरकार में अंत के कगार पर पहुंचा, 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सलमुक्त: अमित शाह

माओवादी आतंक को कांग्रेस की पूर्व सरकार ने दिया संरक्षण, जिम्मेदारी से कह रहा हूं: अमित शाह