ETV Bharat / state

जींद यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आरोपों पर महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट, दीपेंद्र हुड्डा-दिग्विजय चौटाला ने की कार्रवाई की मांग

जींद यूनिवर्सिटी की छात्राओं के शिक्षकों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अब महिला आयोग ने रिपोर्ट तलब की है.

Women Commission has sought a report on the serious allegations made by female students at Chaudhary Ranbir Singh University in Jind
जींद यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आरोपों पर महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 3, 2025 at 10:05 PM IST

|

Updated : December 3, 2025 at 10:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं के तीन शिक्षकों पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है ओर आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कार्रवाई रिपोर्ट तलब की की है. वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा और जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की बात कही है.

छात्राओं ने की प्रोफेसरों की शिकायत : सीआरएसयू की छात्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय, महिला आयोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को शिकायत भेजी है. शिकायत पत्र में किसी छात्र या छात्रा का नाम नहीं लिखा गया है. एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शिक्षक द्वारा लड़कियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. इस मामले को लेकर छात्र संगठनों ने बुधवार को तीनों शिक्षकों का पुतला दहन भी किया था. शिकायत में लिखा गया है कि इन शिक्षकों ने कक्षा के दौरान और कक्षा के बाहर अशोभनीय और अश्लील टिप्पणियां की. छात्राओं से बार-बार अनुचित व्यक्तिगत प्रश्न पूछे गए. एक छात्रा से आपत्तिजनक बातें कही गई. कई छात्राओं के पहनावे, शरीर और दिखावे पर व्यक्तिगत सेक्सुअल कमेंट किए गए. आंतरिक अंक और उपस्थिति को हथियार बनाकर अनुचित दबाव बनाया गया. मना करने पर इनमें से एक शिक्षक ने कार्रवाई की धमकी दी. वहीं दूसरे शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं कि वे छात्राओं के पास रात को 11 बजे वाट्सअप वीडियो काल किया करते थे.

जांच कमेटी बनाई गई : मामला संज्ञान में आने पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. रामपाल सैनी ने तुरंत प्रभाव से जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है. तीनों शिक्षकों के आगामी आदेशों तक विश्वविद्यालय आने पर रोक लगा दी गई है. मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही है.

कड़ी कार्रवाई की मांग : वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसरों पर छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों पर चिंता जताई और कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला दिखाई दे रहा है. छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं. इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया आपराधिक मामला बनता है. जब वाइस चांसलर के पास शिकायत आई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अपराध को ढंकने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है.

दिग्विजय चौटाला ने की कार्रवाई की मांग (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - जींद यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच कमेटी बनाई गई, छात्र संगठनों ने फूंका पुतला

ये भी पढ़ें - सोनीपत में प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर यूनिवर्सिटी पहुंचा छात्र, सिक्योरिटी ने पकड़ा, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - हरियाणा के पलवल में छात्राओं के बीच जोरदार लड़ाई, बाल पकड़कर ज़मीन पर पटका, लात-घूंसे मारे

Last Updated : December 3, 2025 at 10:17 PM IST