ETV Bharat / state

चिट्टे के आदी सगे भाइयों की ये शर्मनाक-घिनौनी करतूतों की शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं, पूरा गांव हैं परेशान

चोंग ग्राम पंचायत से एक बड़ा हैरानी जनक मामला सामने आया है. यहां महिलाएं एडीएम कुल्लू के पास दो भाइयों की शिकायत लेकर पहुंची.

एडीसी कुल्लू को शिकायत सौंपती महिलाएं
एडीसी कुल्लू को शिकायत सौंपती महिलाएं (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 12:41 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 3:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: नशे के लत में जकड़े युवाओं में आपराधिक प्रवृति बढ़ती जा रही है. नशे की लत से जूझ रहे युवा चोरी समेत अन्य हिंसक वारदातों में संलिप्त पाए जा रहे हैं. कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी की चोंग ग्राम पंचायत से एक बड़ा हैरानी जनक मामला सामने आया है. यहां महिलाएं एडीएम कुल्लू के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची.

शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में दो भाई चिट्टे का नशा करते हैं. स्थानीय लोगों से मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हैं. महिलाओं का आरोप है कि दोनों भाई चिट्टे का सेवन करते हैं. दोनों की हरकतों से महिलाएं परेशान हैं. शिकायत लेकर कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर पहुंची महिलाओं ने प्रशासन से मांग रखी है कि दोनों भाइयों को पंचायत से बाहर किया जाए, ताकि महिलाएं यहां आराम से जी सकें.

हथियार लेकर लोगों को डराने का आरोप

महिलाओं ने इस संबंध में एडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रदेश सरकार को भेजा है. जल्द से जल्द दोनों भाइयों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई. ग्राम पंचायत चौंग की प्रधान विमला देवी ने बताया कि 'बीते लंबे समय से दोनों युवक नशा करने के बाद स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं. कभी हथियार लेकर लोगों को डराते हैं तो कभी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं. ऐसे में महिलाओं का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. बीते दिन भी उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत की और जान से मारने की धमकी दी. जल्द से जल्द दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.'

जरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज

वहीं, आंगनवाड़ी वर्कर दीपा का कहना है कि 'जब मैं एक गर्भवती महिला की केवाईसी करने जा रही थी. तभी एक युवक नशे की हालत में वहां आया और मेरे साथ अश्लील हरकतें की. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. उस दौरान मेरे साथ एक छोटी बेटी भी थी. नशेड़ी युवक की हरकत देखकर दोनों डर गए और अब इस बारे में अब जरी पुलिस चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई है.'

दोनों पर होगी कानूनी कार्रवाई

वहीं, ग्रामीण महिला चौबी देवी ने बताया कि आए दिन दोनों युवकों की इन हरकतों से पूरा गांव परेशान हो चुका है. दोनों युवक हथियार लेकर गांव में घूमते हैं और ग्रामीणों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं. महिलाओं को अकेला देखकर वह अश्लील हरकतें करते हैं. दोनों युवकों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. एडीएम कुल्लू अश्विनी कुमार ने बताया कि 'महिलाओं ने ज्ञापन दिया है. इस बारे कुल्लू पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके.'

ये भी पढ़ें: हिमाचल में प्राइवेट बस के लिए 390 नए रूट जारी, 1000 पेट्रोल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने की तैयारी

Last Updated : January 10, 2026 at 3:37 PM IST