ETV Bharat / state

वाराणसी में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 7:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


'शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए' : युवती का आरोप है कि थाना वलूआ के रहने वाले युवक प्रभाकर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. युवती का आरोप है कि शादी की बात कहने पर युवक अब इनकार कर रहा है. पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद युवती के परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है.

युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया : परिजनों ने बताया कि अगले दिन वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे. मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. महिला पुलिस टीम की निगरानी में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शरू कर दी है.

चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल एवं 161 का बयान दर्ज कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें : दो नाबालिग छात्राओं से रेप की कोशिश, बच्चियों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान