ETV Bharat / state

महिला की शिव पर अनोखी आस्था, पति से दोबारा मिलवाने मांगी मन्नत, अब दंडवत यात्रा करके किए दर्शन

धमतरी में महिला की अनोखी आस्था देखने को मिली है.महिला का मानना है कि अलग रह रहे पति को शिव ने दोबारा मिलवाया है.

Visited Rudri Mahadev Temple
महिला की शिव पर अनोखी आस्था (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 29, 2025 at 9:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी : भगवान शिव को काल माना जाता है.ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मा उत्पत्ति, विष्णु पालन और शिव अंत के पर्याय हैं. कलयुग में भगवान भोलेनाथ की महिमा हमें भी देखने सुनने को मिलती है. चाहे मनुष्य का जीवन हो या फिर उनके कष्ट शिव में आस्था रखने वालों के लिए सारा कुछ शिव तक आकर ही समाप्त होता है.ऐसा ही कुछ हुआ धमतरी के एक परिवार के बीच. इस परिवार में सब कुछ ठीक करने का श्रेय भगवान भोलेनाथ को दिया जा रहा है. आईए जानते हैं ऐसा क्यों है.

शिव पर अनोखी आस्था से मिला पति

शादीशुदा जिंदगी में नोंकझोंक चलती रहती है.कभी-कभी ये मामूली नोंकझोंक हिंसा का रुप ले लेती है तो कभी परिवार के बिखराव का कारण.धमतरी शहर के दानीटोला में रहने वाली महिला रेणुका ध्रुव से उनके पति का अनबन हो गया था.पति ने गुस्से में अपना सामान समेटा और घर छोड़ दिया. इस दौरान रेणुका ध्रुव के जिम्मे उनके बच्चों की जिम्मेदारी थी. धार्मिक प्रवृत्ति की रेणुका दूसरों के घरों में बर्तन मांजती है,इसी के साथ उनकी शिव में आस्था जरा भी नहीं डगमगाई.फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने रेणुका की जिंदगी में नया मोड़ ला दिया.

धमतरी में अनोखी शिव भक्ति (ETV BHARAT)

पति के साथ रहने के लिए मांगी थी मन्नत

रेणुका ने अपने पति को वापस पाने के लिए भोलेनाथ से मन्नत मांगी. इस दौरान रेणुका लगातार शिव की भक्ति में डूबी रहती.आखिरकार भोलेनाथ ने रेणुका को सपना दिया और कहा कि उसको दर्शन के लिए उनके पास पहुंचना होगा. रेणुका ने सपना देखने के बाद भोलेनाथ के दर्शन किए और कहा कि यदि पति घर आ जाए तो वो दंडवत यात्रा करके उनके मंदिर तक आएगी और पूजा करेगी.

Visited Rudri Mahadev Temple
रुद्रेश्वर महादेव मंदिर आकर किए दर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

भोलेनाथ ने सपना दिया और सब कुछ ठीक होने की बात कही.इसके बाद मेरे पति घर वापस आ गए.अब मैं आस्था के कारण भोलेनाथ की शरण में दंडवत यात्रा करते हुए जा रही हूं- रेणुका ध्रुव, शिव भक्त

पूजा का सामान लेकर दंडवत यात्रा

मन्नत पूरी होने पर भगवान शिव के धाम जाने के लिए रेणुका पूजन सामग्री और नारियल लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर के लिए निकल पड़ी. रेणुका अपने घर से करीब 7 किलोमीटर दूर महानदी किनारे रुद्री स्थित भगवान रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए दंडवत प्रणाम करते हुए निकली. रेणुका के पति पति कन्हैया ध्रुव ने बताया कि उनकी पत्नी रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जा रही है, उसने जो मन्नत मांगी थी वो पूरी हुई है.

Unique devotion to Shiva after fulfillment of wish
मन्नत पूरी होने पर शिव की अनोखी भक्ति (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

करीब 4-5 साल पहले उनकी पत्नी अलग रहती थी और अब साथ में रहती है. कुछ साल पहले दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन हो गया था.वो अलग रह रही थी. अब एक साथ रहते हैं. पत्नी आसपास के घरों में काम करने जाती है और वह शुरू से ही पूजा अर्चना ज्यादा करती है-कन्हैया ध्रुव, रेणुका का पति

Journey to Shiva temple lying on ground
जमीन पर लेटकर शिव मंदिर तक की यात्रा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम के वनगमन पथ में रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का भी जिक्र है. फिलहाल महिला के इस अनोखी आस्था को देखकर लोग उसकी सफल यात्रा की कामना करते नजर आए.

धमतरी में दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन में नशामुक्ति का दिया संदेश

खैरागढ़ में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित

NQAS के तहत मूल्यांकन, सुकमा के पेंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची राज्य और राष्ट्रीय स्तर से टीम