ETV Bharat / state

गुरुग्राम में शादी से इनकार करने पर महिला को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में महिला पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गुरुग्राम में महिला पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 26, 2025 at 2:46 PM IST

|

Updated : December 26, 2025 at 4:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शादी से इनकार करने पर 25 साल की महिला को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला एमजी रोड स्थित एक क्लब में काम करती थी और नजफगढ़ में पति और बच्चों के साथ रहती है. महिला पर फायरिंग 20 दिसंबर को एमजी रोड पर की गई थी. महिला को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ जोंटी (25) और शुभम उर्फ जॉनी (24) निवासी संगम विहार दिल्ली, के रूप में हुई है.

युवती पर शादी का दबाव बना रहा था आरोपी: प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय महिला गुरुग्राम के एक क्लब में नौकरी करती है. महिला पर आरोपी तुषार ने शादी का दबाव बनाया. जब महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी. घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां महिला का इलाज जारी है.

गुरुग्राम में महिला पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार (Etv Bharat)

पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत: पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार की कल्पना से करीब 6 महीने पहले दोस्ती हुई थी. वह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन महिला द्वारा शादी के लिए इनकार किए जाने पर गुस्साए लड़के ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया.

रिमांड पर लेगी पुलिस: वहीं, सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच और एमजी रोड चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए यूपी के बड़ौत से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी. हथियार के बारे में भी पूछताछ की जाएगी. आरोपी तुषार दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है और आरोपी शुभम भी दिल्ली में ही कोई काम करता है".

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में स्कूल वैन पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, मामूली कहासुनी पर गुस्से में की वारदात

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, बोली- हाथ पकड़ा, धमकी दी, केस दर्ज

Last Updated : December 26, 2025 at 4:25 PM IST