ETV Bharat / state

कबीरधाम में महिला को कट्टा दिखाकर दिनदहाड़े लूट, चार लुटेरे में से दो को ग्रामीणों ने दबोचा, घटना का वीडियो वायरल

कबीरधाम में दिनदहाड़े कट्टा दिखाकर लूट की वारदात हुई.इस वारदात के बाद भाग रहे चार आरोपियों में से दो दबोचे गए हैं.

Woman robbed at gunpoint
महिला को कट्टा दिखाकर दिनदहाड़े लूट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 16, 2026 at 8:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कबीरधाम : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई. ससुराल से पति के साथ बाइक पर अपने मायके कवर्धा आ रही एक महिला को लखनपुर सेमो गांव के बीच रास्ते में चार बदमाशों ने रोक लिया. दो अलग-अलग बाइक पर सवार आरोपियों ने कट्टा दिखाकर महिला से सोने-चांदी के जेवर लूट लिए और मौके से फरार होने लगे.

दो आरोपी फरार, दो पकड़ाएं

घटना के बाद पीड़ित दंपति ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि अन्य दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले लिया. ASP पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है.

ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ा (Etv Bharat)

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका था- पुष्पेन्द्र बघेल, ASP

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है.

रायपुर पुलिस महकमे में सर्जरी, प्रधान आरक्षकों समेत आरक्षकों के ट्रांसफर, नव आरक्षकों की पदस्थापना

सिविल हॉस्पिटल बोराई में युवक की मौत के बाद हंगामा, इलाज नहीं करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मंत्रालय के नाम पर रायपुर में बड़ा ‘कार रेंटल घोटाला’, 15 लग्जरी गाड़ियां लेकर आरोपी फरार, सियासत शुरू