ETV Bharat / state

रेवाड़ी के होटल में महिला के साथ रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, आरोपी की तलाश जारी

हरियाणा के रेवाड़ी में होटल में ले जाकर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है.

Woman raped in Rewari hotel after befriending on Instagram
रेवाड़ी के होटल में महिला के साथ रेप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 8, 2026 at 10:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी शहर के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला की आरोपी के साथ तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी.

होटल में ले जाकर रेप : पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे बार-बार पैसे मांगता था. इतना ही नहीं उसे धमकी भी दे रहा था. दो दिन पहले उसने बहला फुसलाकर उसे रेवाड़ी बुला लिया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित महिला राजस्थान में करौली जिले की रहने वाली है और वर्तमान में गुरुग्राम जिले में रहती है. आरोपी महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी राहुल के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती : पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये राहुल से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी. आरोपी कुछ दिन से उस पर बार-बार पैसे देने और जान से मारने की धमकी दे रहा था. इसी के चलते उसने बातचीत करने के लिए बहला फुसलाकर उसे रेवाड़ी में बुलाया था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बात करने के बहाने होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

रेवाड़ी के होटल में महिला के साथ रेप (Etv Bharat)

आरोपी की तलाश जारी : मॉडल टाउन थाने में तैनात जांच अधिकारी प्रमिला ने बताया है कि एक महिला की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक युवक ने उसे होटल में ले जाकर उसका रेप किया है और उसे जान से मारने की धमकी देता है. शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में युवकों का हुड़दंग, द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में बिजी रोड पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान, वाहन मालिकों को बुलाया थाना

ये भी पढ़ें : नूंह में शादी-बारात में स्टंट पर पुलिस की सख्ती, थार पर हुड़दंग करने वालों पर चलेगा अभियान, दर्ज होगी FIR