सूरजपुर में विवाहिता से गलत काम, चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर गए जेल
पति-पत्नी दोनों बाजार से लौट रहे थे तब बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 4, 2026 at 5:50 PM IST
सूरजपुर: बाजार से सौदा लेकर लौट रही विवाहित महिला के साथ चार युवकों ने गलत काम किया. अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला अपने पति के साथ बाजार से खरीददारी कर लौट रही थी. सूरजपुर पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला का पति वारदात के वक्त नशे में धुत्त था. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
विवाहित महिला से गलत काम
पुलिस की पूछताछ में ये जानकारी निकलकर सामने आई कि महिला और उसका पति जब बाजार से लौट रहे थे, तब रास्ते में पति ने जमकर शराब पी ली. पति शराब के नशे में चूर होकर महिला के साथ अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गुंडों ने उनको रोक लिया, फिर महिला के साथ गलत काम को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अपराधियों ने उसे जान से भी मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
पति-पत्नी दोनों बाजार से सामान की खरीददारी कर लौट रहे थे. पति ने रास्ते में शराब का सेवन कर लिया और वो नशे में चूर हो गया. चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है: अभिषेक पैकरा, एसडीओपी सूरजपुर
पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
महिला के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं.
राजस्व और जिला प्रशासन अधिकारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी की लिस्ट

