ETV Bharat / state

'पापा बचा लो नहीं तो मार देंगे..', पिता पहुंचे तब तक दहेज की बली चढ़ चुकी थी बिहार की पूजा

रोहतास में एक महिला की हत्या कर दी गयी. पिता ने कहा ससुराल वाले ढ़ाई लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रहे थे.

Woman Murder In Rohtas
मृतका पूजा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 10, 2026 at 3:27 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 3:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: 'पापा बचा लो नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे..' ऐसा सुनते ही पिता आनन-फानन में अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जैसे ही पिता दरवाजे पर पहुंचे, देखा उनकी बेटी दुनिया से चली गयी थी. एक पिता के लिए इससे दर्दभरी घटना क्या हो सकती है?

दहेज के लिए हत्या: दर्दनाक घटना रोहतास जिले के करगहर थाना के लरुई गांव की है. जिले के ही कोचस थाना के बलथरी गांव के रहने वाले पिता इंद्र खरवार अपनी बेटी के साथ हुई घटना को बताते हुए मायूस हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी.

मृतका के पिता इंद्र खरवार (ETV Bharat)

दो साल पहले हुई थी शादी: पिता इंद्र खरवार ने बताया कि 2024 के अप्रैल में बेटी पूजा (24) की शादी लरुई गांव निवासी छोटन खरवार से हुई थी. उन्होंने बताया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी-दामाद को धन-दान दिया ताकि दोनों खुशी से अपने परिवार में रह सके, लेकिन ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया. इस लालच का शिकार पूजा को होना पड़ा.

दहेज के लिए प्रताड़ना: पिता बताते हैं कि पूजा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था. 9 जनवरी की रात पूजा ने फोन कर पिता को बताया कि ससुराल वाले ढ़ाई लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित किया जाता है और मारपीट की जाती है. आप किसी तरह पैसा दे दीजिए नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे.

"बेटी ने फोन किया कि पापा आकर बचा लीजिए, नहीं तो ये लोग मार देंगे. जब मैं सुबह 10 दिसंबर को पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी मरी पड़ी थी. घर के सभी लोग फरार हो गए थे. दहेज में 2.50 लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे. मैं कहां से देता, इसलिए मेरी बेटी की हत्या कर दी." -इंद्र खरवार, मृतका के पिता

Woman Murder In Rohtas
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन (ETV Bharat)

छानबीन के लिए पहुंची पुलिस: बेटी को मरा हुआ देख इंद्र खरवार ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर करगहर थाने की पुलिस पहुंची और मृतका के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार घर के सभी सदस्य फरार थे. ऐसे में पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छापेमारी की गयी.

पति सहित तीन गिरफ्तार: करगहर थानाध्यक्ष ने बताया कि पास के तेनुआ गांव से मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग उसी गांव में छिपे हुए थे. गिरफ्तार तीनों आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

"मृतका के पिता के अनुसार दहेज में बाइक तथा ढाई लाख रुपये मांग की जा रही थी. इसके लिए पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर हत्या कर दी गयी. पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है." -कमल नयन पांडे, थानाध्यक्ष करगहर

ये भी पढ़ें:

Last Updated : January 10, 2026 at 3:38 PM IST