बिहार में शौच के लिए निकली युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
शौच के लिए निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Published : June 22, 2026 at 8:53 PM IST
पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले दो युवक हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया.
फरार आरोपी गिरफ्तार: वहीं बाद में एक अन्य फरार चल रहे आरोपी को भी पुलिस ने बाद में सफलतापूर्वक पकड़ लिया. मसौढ़ी थाना पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है जब पीड़िता अपने घर से बाहर शौच के लिए निकली थी. जैसे ही युवती गांव के एक बगीचे में पहुंची, वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया.
मारपीट और शोरगुल: बताया जा रहा है कि पीड़िता द्वारा आरोपियों का विरोध करने पर उन दोनों युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की. युवती का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने डायल-112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
आरोपियों की पहचान: वहीं सोमवार सुबह पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया. मामले में एएसपी मसौढ़ी कोमल मीणा ने बताया शौच के लिए जा रही युवती को उसके गांव के ही दो लोगों ने पकड़कर गैंग रेप किया है.
"शौच के लिए जा रही युवती को उसके गांव के ही दो लोगों ने पकड़कर गैंग रेप किया है,ऐसी सूचना मिली है. तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."- कोमल मीणा, मसौढ़ी एएसपी
पुलिसिया कार्रवाई: एएसपी कोमल मीणा ने आगे बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
"पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है साथ ही तीनों आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए हैं. मामले में विधिसम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है." - मसौढ़ी थानाध्यक्ष
बयान दर्ज: पुलिस ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले में विधिसम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई लगातार की जा रही है. पुलिस की विशेष टीम द्वारा वर्तमान में पीड़िता और पकड़े गए तीनों आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए हैं.
इसे भी पढ़ें-
बिहार में दो डांसर बहनों के साथ रातभर सामूहिक दुष्कर्म, 13 दरिदों पर FIR दर्ज

