ETV Bharat / state

गुरुग्राम में महिला से गैंगरेप, हवलदार और उसके साथी पर आरोप, सरकारी कुक की नौकरी लगवाने का दिया झांसा

Woman gang raped in Gurugram: 25 वर्षीय विधवा महिला ने गुरुग्राम पुलिस के हवलदार और उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.

Woman gang raped in Gurugram
Woman gang raped in Gurugram (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 21, 2026 at 8:04 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: महिला ने गुरुग्राम पुलिस में तैनात हवलदार और उसके साथ पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों ने उसको हरियाणा पुलिस में सरकारी कुक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और होटल में ले जाकर गैंगरेप किया. महिला ने बताया कि उसके विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिस की धौंस दिखाई और उसकी अश्लील फोटो खींच कर वायरल करने की धमकी दी.

गुरुग्राम में महिलाा से गैंगरेप! फिलहाल पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया. जीरो एफआईआर के आधार पर डीएलएफ फेज-2 थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम पुलिस हवलदार पर आरोप: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक "मूलरूप से दिल्ली कैंट निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 6 महीने पहले गुरुग्राम से करोल बाग की बस में यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात सतीश कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी. सतीश ने खुद को हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बताया और दावा किया कि उसकी पत्नी पलवल कोर्ट में जज है."

हरियाणा पुलिस में सरकारी कुक की नौकरी का लालच दिया: आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वो उसकी विधवा कोटे से हरियाणा पुलिस में कुक की सरकारी नौकरी लगवा देगा. उसके लिए तीन लाख रुपये लगेंगे. उसका झांसा देकर सतीश ने महिला का फोन नंबर लिया और जुलाई 2025 से उसको मैसेज भेजने शुरू कर दिए.

होटल में किया गैंगरेप: आरोपी सतीश ने नौकरी का झांसा देकर महिला का विश्वास जीता और उसे 29 जुलाई 2025 को दस्तावेजों के साथ गुरुग्राम बुलाया. उसके बाद अगस्त महीने में आरोपी ने महिला को एमजी रोड स्थित एक होटल में बुलाया. होटल के कमरे में पहले से ही सतीश का साथी लंबू मौजूद था. सतीश और लंबू खान ने शराब पी. पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे चाय में नशीली दवा पिला दी और गैंगरेप किया.

महिला की फोटो, वीडियो को वायरल करने की धमकी: इस दौरान दोनों ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली. विरोध करने पर सतीश ने पुलिस का रौब दिखाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पहले दिल्ली कैंट थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की. 18 फरवरी को आधिकारिक तौर पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि "मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. होटल के रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ें- करनाल में मंदिर में एंट्री को लेकर विवाद, घर में घुसकर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में 69 ट्रांसफार्मर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मूल्य का तांबे का तार बरामद