ETV Bharat / state

''हैलो... आपका पति हमारी कस्टडी में है'', मुंबई से सूरजपुर की महिला को आया फोन

फोन करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा, उसका पति थाने में बंद है, पैसे देने पर ही उसकी रिहाई होगी.

Woman victim of cyber fraud
सिटी कोतवाली थाना पुलिस कर रही जांच (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 29, 2026 at 9:11 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिस तरह से गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को चौकन्ना रहना पड़ता है, ठीक उसी तरह से डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करते वक्त भी लोगों को सतर्क रहना चाहिए. डिजिटल गैजेट्स जहां हमारे जीवन को आसान बनाते हैं, वहीं एक चूक से वो हमारी लाखों की जमा पूंजी को खत्म भी कर सकते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ कोतवाली थाना इलाके की महिला के साथ.

मुंबई से फोन करने वाले कहा आपका पति हिरासत में है...

दूसरों के घरों में जाकर काम करने वाली महिला को ठगों ने हजारों रुपए का चूना लगा दिया. पीड़ित महिला की मानें तो उसे एक शख्स ने फोन कर बताया कि उसका पति चोरी के इल्जाम में हवालात में बंद है. अगर वो बताई गई रकम दिए गए लिंक पर भेज देगी तो उसके पति को वो लोग आजाद कर देंगे. महिला ने बिना जानकारी लिए आरोपियों को करीब 35 हजार दो किश्तों में दे दिए. उसके बाद भी जब उसका पति कथित हवालात से नहीं छूटा तो उसे अपने ठगे जाने का शक हुआ.

मुंबई से सूरजपुर की महिला को आया फोन (ETV Bharat)

सिटी कोतवाली थाना पुलिस कर रही जांच

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वो सूरजपुर के मस्जिद मोहल्ले में रहती है. दूसरे के घरों में काम-काज कर अपना पेट पालती है. पति भी रोजी रोजगार के लिए मुंबई गए हैं. 5 दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि वो मुंबई पुलिस का अधिकारी है और उसका पति उनकी हिरासत में है. आरोपी है कि उसके पति को उन लोगों ने सोना-चांदी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है.

महिला ने दो बार पैसे ट्रांसफर किए

पति की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही महिला घबरा गई. आरोपियों ने उससे कहा कि वो बताए गए लिंक के जरिए उनको पैसे भेज दे. महिला का कहना है कि वो दो बार रकम भेज चुकी है. पीड़ित महिला का कहना है कि मुंबई से जब भी कॉल आता है तो वो वाट्सएप के जरिए ही आता है. कई बार उसकी बात उसके पति से भी कराई जाती है. पीड़िता का कहना है कि बातचीत से ऐसा लगता है कि उसका पति ही उधर से बात कर रहा है, लेकिन उसे शक है कि उसे ठगा गया है.

फोन करने वाले ने मुझसे दो बार पैसे लिए हैं. फोन पर जिससे मेरी बात कराई जाती है, उसकी आवाज मेरे पति से मिलती जुलती है. वो अब 55 हजार की डिमांड कर रहे हैं. कहते हैं पैसे दोगी तो तुम्हारे पति को छोड़ देंगे. पति की आवाज में जो मुझसे बात करता है वो कहता है कि भाई से पैसे लेकर इन लोगों को दे दो, नहीं तो ये लोग मुझे मारेंगे. थाने में हमने पूरे मामले की शिकायत की है: सोनी सिंह, पीड़िता

साइबर ठग आधुनिक तकनीकों की मदद से इस तरह की ठगी की वारादातों को अंजाम देते हैं. बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए हम सारे सुराग जुटा रहे हैं. हमारी अपील है कि इस तरह के फोन कॉल आने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करें. घबराहट में आकर किसी तरह का पैसा ट्रांसफर नहीं करें: योगेश देवांगन, एसपी सूरजपुर

पुलिस इन सवालों के खोज रही जवाब

पुलिस जरूर अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर पीड़िता के पति का मोबाइल फोन क्यों बंद आ रहा है. पीड़िता का पति अपने कुशल होने की जानकारी क्यों नहीं पत्नी को दे पा रहा है.


घरेलू कलह में मां ने बच्चे को जमीन पर पटका, अस्पताल में इलाज के बाद बची जान

सूरजपुर पुलिस पर हमला केस में एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंध के बावजूद मछली पकड़ना पड़ा महंगा, नाव पलटने से डूबे लोग