ETV Bharat / state

घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, बेटा बोला: मां की हत्या की गई

महिला के बेटे रमेश ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है.

घर पर महिला का शव मिला
घर पर महिला का शव मिला (ETV Bharat Dungarpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 3, 2026 at 11:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डूंगरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल रेंटा फला में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. शव के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और शव खून से लथपथ पड़ा था. बेटा पहुंचा तो मां के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा. बेटे ने मां की हत्या के आरोप लगाए हैं. वहीं, पुलिस ने भी हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है.

जिले के सदर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश परमार मीणा निवासी नया गांव दोवड़ा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. इसमें बताया कि सोमवार के दिन वह अपने घर पर था. दोपहर के समय डूंगरपुर निवासी उसके परिचित प्रेमदास वैष्णव का फोन आया. उसने बताया कि उसके घर में उसकी मां काली देवी का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा.

पढ़ें. झालावाड़ : बस स्टैंड के पास नाले में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी मां घर के अंदर खून से सनी हालत में पड़ी थी. बेटे रमेश ने बताया कि उसकी मां की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है. घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे. उसके पहुंचने से पहले उसके मामा के लड़के समेत कुछ अन्य लोग मौके पर मौजूद थे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है.