ETV Bharat / state

भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति की हालत गंभीर

पलामू में भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हामसे में मौत हो गई है. पति घायल है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

WOMAN DEAD IN ROAD ACCIDENT
नावाबाजार थाना (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 28, 2026 at 1:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जबकि इस दुर्घटना में घायल उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है. पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग की रहने वाली आरती देवी अपने पति रंगीला सिंह के साथ शुक्रवार को बाइक से भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी. आरती देवी का मायके बरवाडीह के इलाके में है. इसी क्रम में पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 139 पर उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई.

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

दुर्घटना में रंगीला सिंह और उनकी पत्नी आरती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया था, जहां डॉक्टरों ने आरती देवी को मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर थाना प्रभारी ने दी जानकारी

घटना को लेकर नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया सड़क हादसे में आरती देवी नामक महिला की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल पहुंचे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं भाई भी अस्पताल पहुंचे हैं. बता दें कि गुरुवार को भी पलामू में कई सड़क हादसे हुए थे और 24 घंटे के अंदर पांच लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: बोकारो में रेलकर्मी की सड़क हादसे में मौत, यूपी का रहने वाला था मृतक

लातेहार में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी वाहनों पर रोक, 6 लोगों की हुई थी मौत

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, नेपाल के तीन कांवरियों की मौत