ETV Bharat / state

उत्तराखंड में यहां घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जंगल में घास काटने गई थी महिला, पहाड़ी से फिसल कर गिरने से चली गई जान

WOMAN FELL FROM HILL
रेस्क्यू करते जवान (फोटो सोर्स- SDRF)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 10, 2026 at 4:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रप्रयाग: सोनप्रयाग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां रामपुर के न्यालसू जंगल में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से फिसलकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया. जहां दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से शव को बरामद किया गया, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया. उधर, महिला की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घास काटने गई महिला पहाड़ी से गिरी: जानकारी के मुताबिक, मंगलवार यानी 10 फरवरी को कोतवाली सोनप्रयाग से एसडीआरएफ को एक सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि रामपुर न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से गिर गई है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

WOMAN FELL FROM HILL
शव को लाते एसडीआरएफ के जवान (फोटो सोर्स- SDRF)

एसडीआरएफ टीम सड़क मार्ग से रामपुर गांव तक पहुंची. इसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए करीब दो किलोमीटर की खड़ी व अत्यंत दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घास काटते समय महिला गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी है. ऐसे में शव को लाने की कार्रवाई शुरू की गई.

WOMAN FELL FROM HILL
दुर्गम क्षेत्र से शव बरामद (फोटो सोर्स- SDRF)

वहीं, रेस्क्यू टीम ने विशेष उपकरणों की सहायता से खड़ी ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से शव को करीब तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाया. जिसके बाद शव को विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया. महिला की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है. प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

पहाड़ी से गिरने से महिला की मौत-

  1. गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- रामपुर न्यालसू, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग

बता दें कि पहाड़ों में महिलाएं रोजमर्रा की जरूरत जिनमें घास चारा पत्ती, जलावन लकड़ी, बिछावन आदि के लिए जंगल जाती हैं. ऐसे में कई बार उनके साथ हादसा हो जाता है. जिसमें महिला या तो घायल हो जाती है या फिर उन्हें जान गंवानी पड़ती है. पिछले साल भी चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में घास लेने जंगल गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी. महिला का नाम कृष्णा देवी था. जो गडसिर गांव की रहने वाली थी.

ये भी पढ़ें-