गोरखपुर में मिला महिला का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच कर रही.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 3, 2026 at 12:12 PM IST
गोरखपुर: झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के पास स्थित भूमिहार टोला में गुरुवार सुबह एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला है. आशंका जताई जा रही है की महिला का दुष्कर्म कर हत्या जा सकती है. शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. महिला के शव के कुछ दूर पर उसका मोबाइल और चप्पल मिला हैं. पुलिस महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
एसीपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. उनके मुताबिक गुरुवार सुबह गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे. इस दौरान उनकी नजर सड़क के किनारे खेत में पड़ी एक लाश पर पड़ी. महिला का शव देखते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
एसीपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस की टीम ने जब शव के पास जांच शुरू की तो मौके से मोबाइल और महिला की चप्पल बरामद हुई. मौके से महिला का लोअर भी मिला. मोबाइल फोन की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है. अन्य जिलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंःपूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO

