ETV Bharat / state

रांची में थाने के भीतर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया था हिरासत में

रांची के पंडरा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया, गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

WOMAN ATTEMPTED TO KILL HERSELF
अस्पताल में मौजूद परिजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 8, 2026 at 7:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राज्य की राजधानी रांची के पंडरा ओपी में महिला के द्वारा खुदकुशी का प्रयास किया गया है. महिला को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, इसी दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश की, फिलहाल महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्या है पूरा मामला

पंडरा पुलिस चोरी का आरोप लगने के बाद महिला और उसके पति दोनों को मंगलवार की शाम पूछताछ के लिए थाने लाई थी. थाने में लाने के बाद महिला को वहीं के ही एक कमरे में महिला पुलिसकर्मी के साथ बिठा कर रखा गया था, इसी बीच महिला पुलिसकर्मी किसी काम से बाहर गई, तब तक महिला खुदकुशी की कोशिश करने लगी. पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी. तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल महिला अस्पताल में ही इलाजरत है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

चोरी के जेवर भी हुए बरामद

पंडरा पुलिस के अनुसार महिला और उसके पति को पड़ोसी के घर में चोरी के आरोप में पंडरा पुलिस थाने लाई थी. पुलिस का कहना है कि महिला की निशानदेही पर जेवरात बरामद किए गए हैं. हालांकि उसे जेल अभी नहीं भेजा जा रहा था, उसके बावजूद उसने आत्महत्या की कोशिश की.

जांच जारी

महिला को जिस कमरे में रखा गया था, वहीं पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया. महिला की निशानदेही पर चोरी के कुछ गहने भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.- पारस राणा, सिटी एसपी

ये भी पढ़ें:

गिरिडीह में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

फाइनेंस कंपनी के किस्त भुगतान के दबाव, आहत ऑटो चालक ने की खुदकुशी!

पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने कर ली आत्महत्या