ETV Bharat / state

उत्तराखंड पुलिस के जवान पर प्रेम विवाह के बाद मारपीट का आरोप, शारीरिक शोषण का भी इल्जाम, मुकदमा दर्ज

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में उत्तराखंड पुलिस के जवान पर महिला ने कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

WOMAN ACCUSED POLICE CONSTABLE
पीड़िता ने बयां किया अपना दर्द. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 4:08 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस के जवान पर एक बार गंभीर आरोप लगे हैं. मामला उधम सिंह नगर जिले का है. महिला ने पुलिस जवान के खिलाफ कई बार शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ इससे पहले ही दो मुकदमे दर्ज कराए हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि इस मामले में सिर्फ आरोपी पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि उसका परिवार भी इन सब में शामिल है.

पूरा मामला खुद महिला की जुबानी: पीड़ित महिला ने बताया कि वो वो उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली है और विशेष समुदाय से आती है. पीड़िता के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी की एक महिला मित्र के जरिए उसकी मुलाकात हुई थी. पहली मुलाकात के बाद आरोपी पुलिसकर्मी करीब दो से तीन महीने तक उसके पीछे पड़ा रहा और उससे यही कहता था कि उसे सिर्फ बात करनी है. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी.

उत्तराखंड पुलिस के जवान पर प्रेम विवाह के बाद मारपीट का आरोप (ETV Bharat)

शादी का किया था वादा: पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उससे वादा किया था कि वो उससे ही शादी करेगा. इसके बाद दोनों के बीच सब कुछ सही चलता रहा. पीड़िता का कहना है कि आरोपी की साल 2025 में नैनीताल में पोस्टिंग होती है और वो उसे भी वहीं बुलाता है. वहीं पर जब पीड़िता ने ऐसे ही आरोपी पुलिसकर्मी का मोबाइल देखा तो उसमें एक फोटो मिली, जिसके बाद उसे पता चला का आरोपी की कहीं और सगाई हुई है. दोनों के बीच काफी बात भी होती है.

पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप: पीड़िता का कहना है कि जब वो आरोपी से इस बारे में बात करती है तो वो उसके साथ मारपीट भी करता है. इस घटना के बाद आरोपी 6 जनवरी 2025 को पीड़िता को फिर से फोन करता है और कहता है कि उसने दूसरी लड़की से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए है और वो सिर्फ उससे ही शादी करेगा.

पीड़िता के पास हैं आरोपी के खिलाफ सबूत: पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे नैनीताल आने के लिए बोलता है और कहता है कि वो दोनों नैनीताल हाईकोर्ट में शादी करेंगे. आरोप है कि नैनीताल पहुंचने से फिर से उसके साथ मारपीट की जाती है. आरोपी ने उस समय पीड़िता से उसका मोबाइल भी मांगा था, लेकिन पीड़िता ने पहले ही अपना मोबाइल दोस्त को दे दिया था, जिसे वो साथ लेकर गई थी. क्योंकि उसी मोबाइल में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सभी ऑडियो, वीडियो और अन्य रिकॉर्डिग थी, जिन्हें आरोपी खत्म करना चाहता था.

मल्लीताल थाने में दर्ज हुआ मुकदमा: पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वो अपने घर आ गई थी. इसके बाद उसने सीओ को एक प्रार्थना पत्र दिया था. सीओ ने उसे काउसिलिंग के लिए बुलाया था, इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ नैनीताल के मल्लीताल थाने में ही मुकदमा दर्ज होता है.

पीड़िता इंसाफ के लिए नैनीताल हाईकोर्ट पहुंची: पीड़िता का आरोप है कि मल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और मुकदमा वापस लेने का दबाब बनाने लगा. इसके बाद महिला ने काशीपुर में आईटीआई थाने में भी एक मुकदमा दर्ज कराया. इससे आरोपी और भी गुस्से में आ जाता है. इसके बाद पीड़िता इंसाफ के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में जाती है. फिर पीड़िता पर दबाव बनाया जाता है कि नैनीताल हाईकोर्ट से मुकदमा वापस लिया जाएगा.

आरोपी ने पीड़िता से मंदिर में की शादी: पीड़िता ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने नैनीताल हाईकोर्ट से अपना मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपी ने साजिश के साथ उसे फिर अपने भरोसे में लिया और हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की है, जिसके सभी वीडियो और फोटो उसके पास हैं.

पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद एक दो महीने तक तो सब सही रहा, लेकिन बाद में फिर से आरोपी नैनीताल हाईकोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बनाने लगता है. जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने फिर से उसके साथ मारपीट की.

पीड़िता ने आरोपी के सामने रखी शर्त: पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी के सामने केस वापस लेने के लिए शर्त रखी थी कि या वो अपनी शादी को यूसीसी में रजिस्ट्रेशन कराए वरना कोर्ट मैरिज करे. पीड़ित के अनुसार इस बार आरोपी ने कहा कि वो दूसरे धर्म की है और इस शादी के लिए उसके घरवाले भी नहीं मानेंगे.

पीड़िता के साथ किया रेप: पीड़िता के अनुसार इसके बाद उसने आरोपी से कोई संपर्क नहीं रखा. पीड़िता का कहना है कि उसे कोर्ट पर भरोसा है. हालांकि अब कभी भी आरोपी पीड़िता के घर के पास आता और उसके साथ मारपीट करता है. इसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता है. पहले इसी तरह की घटना दिसंबर 2025 में भी उसके साथ घट चुकी है.

दोबारा फिर से किया शारीरिक शोषण: पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी सात फरवरी को फिर से उसे फोन करता है और नैनीताल आने के दबाव बनाता है, लेकिन पीड़िता नैनीताल आने से मना कर देती है. इसके बाद आरोपी आठ फरवरी 2026 को उसके घर काशीपुर आता है, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका शारीरिक शोषण भी किया.

एसएसपी से आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा: पीड़िता का आरोप है कि आठ फरवरी की घटना की शिकायत उसने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस उसका कोई साथ नहीं देती है. पीड़िता 10 फरवरी को काशीपुर जनता दरबार में एसएसपी से मिली और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया. हालांकि, पीड़िता का कहना है कि दस फरवरी से लेकर अभी तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पुलिस का बयान:

काशीपुर कोतवाली में पीड़ित महिला के द्वारा तहरीर दी गई है जिसमें उन्होंने बताया कि अरुण कुमार ने उनसे प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह के उपरांत उनमें मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो गई. पीड़िता के पति पर पूर्व से ही मुकदमे चले आ रहे हैं. मामले की जांच चल रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
- स्वप्न किशोर सिंह, एसपी, काशीपुर -

पढ़ें---