रांची के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी
रांची में एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस गया है.

Published : February 27, 2026 at 10:22 AM IST
रिपोर्ट: प्रशांत कुमार
रांची: राजधानी में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया. जंगल से भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा. जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए. स्थानीय द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है. जिसके बाद जंगली हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश शुरू कर दी गई. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हाथी जंगल की ओर वापस लौट गया.
बिरसा चौक के पास दिखा जंगली हाथी
रांची में शुक्रवार की सुबह शहर के व्यस्त इलाका हवाई नगर में अचानक एक विशालकाय हाथी को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए. लोग घरों में छिप गए जबकि सड़कों से गुजर रहे लोग इधर उधर भागने लगे. स्कूल जा रहे बच्चे डर गए. स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हाथी रांची के बोरियाकला इलाके में जंगल से निकलकर शहर में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने रास्ते में कुछ दुकानों को तोड़ा और वाहनों को धक्का दिया लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची.
वन विभाग और पुलिस मौके पर मौजूद
हाथी के शहर में आने की सूचना पर वन विभाग और रांची पुलिस तुरंत पहुंची. वन अधिकारियों ने हाथी को शांत कर शहर से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया है. सायरन बजा कर और पटाखे छोड़ कर हाथी को भीड़-भाड़ वाले इलाके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. हाथी को शहर से भगाने में लगे वन विभाग के अधिकारी ने बताया 'यह हाथी भटक गया था. हमलोग इसे सुरक्षित जंगल में वापस भेज रहे हैं'.
रांची शहर में आया हाथी वापस जंगल की और चला गया है. वन विभाग की टीम ने हाथी को सुरक्षित रिंग रोड होते हुए जंगल की तरफ भेज दिया है. हाथी को वापस भजेने की प्रक्रिया में लगभग 8 घंटे का समय लगा.
बता दें कि झारखंड में जंगली हाथियों का आतंग लगातार बढ़ता जा रहा है. 13 और 14 फरवरी को हाथियों के हमले से हजारीबाग जिले में ही 24 घंटे के अंदर 7 लोगों को मौत की घाट उतार दिया था. इसके बाद लातेहार जिले में 16 फरवरी को हाथी का झुंड मलगाड़ी की चपेट में आ गया था. जिससे एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई है. वहीं 20 फरवरी को बिहार से पलामू के रास्ते झारखंड घुसते हुए एक जंगली हाथी को देखा गया है.
हाथियों के हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने की थी बैठक
बता दें कि हाथियों के हमले से पिछले कुछ महीनों में लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. लगातार हाथियों के हमले से मौत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वन विभाग के अधिकारी और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी की है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों को हाथी के हमले से मानवीय क्षति को रोकने के लिए योजना बनाने और पीड़ित परिवारों को त्वरित मुआवजा की बात कही है. फिलहाल झारखंड के किसी न किसी जिले में लगातार हाथी के हमले का मामला सामने आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीटीआर और वन विभाग को बड़ी सफलता, पहली बार जंगली हाथी को ट्रेंकुलाइज कर किया गया इलाज
दरवाजा तोड़ घर में घुस गया जंगली हाथी, कमरे में रखा अनाज कर गया चट
बिहार से पलामू में घुसा जंगली हाथी, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

