ETV Bharat / state

कानपुर में देवर के साथ मिलकर पत्नी ने रेता पति का गला; मरा समझकर हुए फरार

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध थे, इसलिए उन्होंने मिलकर जानलेवा हमला किया और फरार हो गये.

Photo Credit: ETV Bharat
अवैध संबंध के कारण हत्या का प्रयास. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 9:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: सजेती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी पत्नी और देवर ने शैलेश पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए और उसे मरा हुआ समझकर खेत में फेंककर फरार हो गए.

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सजेती थानाक्षेत्र निवासी शैलेश (परिवर्तित नाम) की पत्नी संध्या का उसके ही देवर सुनील के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंगलवार दोपहर जब शैलेश अपने खेतों की ओर गया, तो उसने अपनी पत्नी और भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

विवाद के बाद खूनी संघर्ष: इसी बात को लेकर तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. विवाद के दौरान संध्या और सुनील ने हंसिये से शैलेश के गले और चेहरे पर कई वार कर दिए. हमले में शैलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. खून बहता देख दोनों आरोपियों को लगा कि शैलेश की मौत हो गई है, जिसके बाद वे उसे वहीं खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में भर्ती: कुछ समय बाद जब शैलेश को होश आया, तो वह घिसटते हुए खेत से बाहर निकला और शोर मचाया. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने घायल शैलेश को पहले घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और हमले में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद किया है.

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध: घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक शैलेश पर जानलेवा हमला हुआ है. घायल शैलेश को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी में फायरिंग से 12 वर्षीय छात्र की मौत का मामला, पूर्व एमएलसी के भाई-भतीजे समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज