ETV Bharat / state

श्योपुर में फिल्मी स्टाइल में पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने एक्सीडेंट कर घटना को दिया अंजाम

श्योपुर के नौनपुरा घाटी में के बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था कराहल के नाई मोहल्ला निवासी शिक्षक रमाकांत पाठक का शव.

SHEOPUR TEACHER MURDER CASE
पत्नी ने करवाई पति की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 8:09 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 8:44 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

श्योपुर: श्योपुर के कराहल में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में पति की हत्या ऐसे करवा दी और उसे सड़क दुर्घटना का मामला बना दिया. गुरुवार की शाम पुलिस ने घटना का खुलासा किया है.

दरअसल श्योपुर जिले के कराहल के नाई मोहल्ला निवासी 49 वर्षीय शिक्षक रमाकांत पाठक का शव बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नौनपुरा घाटी में मिला था. मृतक शिक्षक चकरामपुरा विद्यालय में पदस्थ थे.

नौनपुरा घाटी में मिला शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव

जानकारी के मुताबिक शिक्षक रमाकांत पाठक 26 दिसम्बर को सुबह 9 बजे अपने घर से निकले थे. उन्होंने अपनी पत्नी को बताया था कि वह कराहल से 9 किलोमीटर दूर सेसईपुरा में किसी काम से जा रहे हैं. और अपना काम करके वह जल्द ही लौट आएंगे. काफी समय बीत जाने पर भी शिक्षक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन शिक्षक का कोई सुराग नहीं लगा.

एसडीओपी प्रवीण कुमार अष्ठाना (ETV Bharat)

पुलिस को 27 दिसंबर को जानकारी मिली कि कराहल से 7 किलोमीटर दूर नौनपुरा घाटी में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि शव शिक्षक रमाकांत पाठक का है.

परिजनों ने फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की मांग कर खुलासे की मांग की

शिक्षक का शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाने की मांग की. मुरैना से फॉरेंसिक टीम आई और करीब 5-6 घंटे की जांच के बाद टीम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और खुलासा किया जाएगा. उसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

पुलिस के खुलासे में सामने आया कि मृतक शिक्षक रमाकांत पाठक की पत्नी साधना पाठक ने अपने प्रेमी मनीष जाटव और उसके दोस्त सतनाम सिंह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. सतनाम सिंह पुलिस की गाड़ी चलाने का काम करता था. वहीं दूसरी ओर प्रेमी मनीष जाटव पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में पदस्थ था. दोनों ने मिलकर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया.

एसडीओपी बोले मृतक शिक्षक की पत्नी ने षडयंत्र रचकर प्रेमियों से अपने पति की हत्या करवाई

एसडीओपी प्रवीण कुमार अष्ठाना ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्या में शिक्षक का मर्डर करवाया गया. हत्या किसी और ने नहीं शिक्षक की पत्नी साधना पाठक और उसके दो प्रेमियों ने की. साधना पाठक ने पति की हत्या का षड्यंत्र रचा और प्रेमी सतनाम सिंह और मनीष जाटव ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना का प्लान एक दो महीने से चल रहा था. शिक्षक को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया गया था.

26 दिसंबर को मनीष जाटव ने सतनाम को फोन कर बुलाया. सतनाम अपनी कार से करहल पहुंचा. और फिर शिक्षक को किसी महिला से संपर्क करने के बहाने उसे सेसईपुरा ले गए. पूरी प्लानिंग के तहत नौनपुरा घाटी में टॉयलेट करने के बहाने उन्होंने कार रोकी तो पीछे से मनीष ने शिक्षक के सिर पर वार कर दिया.

आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली, तीनों आरोपी गिरफ्तार

दोनों उसे घसीटकर नीचे ले गए और उसका मुंह दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद लाश को मौके पर छोड़कर बाइक को कराहल से ले गए, जिससे यह लगे कि उसकी हत्या नहीं बल्कि एक्सीडेंट हुआ है. ये दिखाने के लिए बाइक को पटका गया. मृतक का टोपा आरोपियों की गाड़ी में रह गया था. उसको जलाया गया था. आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता को कबूला है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है जो सतनाम के साले के नाम पर रजिस्टर्ड है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

Last Updated : January 1, 2026 at 8:44 PM IST