ETV Bharat / state

'परिवार को परेशान किया जा रहा..' तेजप्रताप ने जिस मोतीलाल पर केस किया, उसकी पत्नी ने लगाया आरोप

तेजप्रताप यादव ने जिस मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है, उसकी पत्नी ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराया है. पढ़ें पूरी खबर..

TEJ PRATAP YADAV
तेजप्रताप यादव और मोतीलाल राय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 23, 2026 at 3:06 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: पूर्व मंत्री और जेजेडी अध्यक्ष तेजप्रताप यादव एक बार सुर्खियों में हैं. एक तरफ जहां उन्होंने अपने पीए मोतीलाल राय पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं दूसरी तरफ मोतीलाल की पत्नी ने भी थाने में शिकायत की है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है. उनके घर से छह मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिए गए हैं.

अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज: मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि तेजप्रताप यादव के कुछ लोग (महिला समेत 5 बाउंसर) मेरे घर आए थे. उस वक्त मेरे माता-पिता नहीं थे, सिर्फ मैं और मेरी छोटी बहन थी. बाउंसर हमारे साथ गलत तरीके से पेश आए. हाथ पकड़ लिया और तेजप्रताप यादव के किसी पेपर की मांग करने लगे.

TEJ PRATAP YADAV
तेजप्रताप के पीए पर चोरी का आरोप (ETV Bharat)

क्या है आरोप?: प्रीति भारती ने कहा कि उन्होंने तेजप्रताप यादव को कॉल किया और पूछा कि किस पेपर की बात कर रहे हैं? इस पर तेजप्रताप ने कहा कि चेक करो, फिर बोले अच्छा कोई बात नहीं. इस बीच बाउंसर लगातार उनको परेशान करते रहे. इनकी कोशिश थी कि हमारे परिवार को परेशान किया जाए.

प्रीति ने बताया कि कुछ देर बाद उन्होंने तेजप्रताप यादव को फोन कर अपने पति से बात कराने को कहा. जब पति से बात हुई तो पता चला कि पेपर आवास में ही था, मिल गया है. मेरे पति ने बाउंसर को वापस आने को कहा. जिसके बाद वो लेडी बाउंसर अजीब तरीके से हंसते हुए बाकी लोगों के साथ लौट गई.

'छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए': मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया कि इसके बाद वो लोग फिर से हमारे घर आए. मेरे माता-पिता का फोन, दो बहनों का फोन, बहनोई का फोन और मेरा फोन कुल 6 फोन ले लिए. साथ में फोन का पासवर्ड भी मांग लिया. पासवर्ड लेने के लिए कहा कि बस 2 मिनट कुछ देखना है, फिर आपको रिटर्न कर देंगे. हम लोग घबरा गए,

मोतीलाल की पत्नी ने बताया कि जो लेडी, वो बोल रही थी, 'हम सीबीआई हैं, ईडी हैं. ईडी के द्वारा भेजे गए हैं.' प्रीति ने कहा कि जो एटीट्यूड वो दिखा रही थी, वो इतनी जोर से भागी, इतनी जल्दी भागी और सबको साथ लेकर चली गई. उन चार लोगों को हम बिल्कुल नहीं पहचानते. वो चारों अज्ञात थे, उनसे कभी मिले नहीं थे. अभी अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज करवाए हैं.

"हमने एफआईआर दर्ज कराई है. हमने वही लिखा, जो हमारे साथ घटना हुई. हम ये नहीं बोलेंगे कि मेरा चैन गायब है, मेरा कैश गायब है. ये झूठ हम नहीं बोलेंगे. जो मेरे साथ हुआ है, सीसीटीवी फुटेज में भी है कि ये लोग आ रहे हैं, ये लोग जा रहे हैं. सारे लोगों का मोबाइल बरामद कर लिया."- प्रीति भारती, मोतीलाल राय की पत्नी

तेजप्रताप ने किया था फोन: प्रीति भारती ने बताया कि कल रात करीब आठ बजे मेरे नंबर पर तेजप्रताप के नंबर से वीडियो कॉल आया था. मैंने फोन उठाया और बोला कि भैया, क्या हुआ? कुछ हुआ है क्या? तब उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, कुछ नहीं हुआ है. अरे मेरे ऊपर एक हजार आदमी लगे हुए हैं चारों बगल से. हम दोनों को लोग फंसा रहे हैं.'

TEJ PRATAP YADAV
तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

प्रीति ने कहा कि उन्होंने तेजप्रताप यादव से पूछा कि ऐसा क्या हो गया? उनका (मोतीलाल राय) फोन क्यों बंद हैं?फिर उन्होंने फोन उनको दिया और बोले लो मोतीलाल प्रीति से बात करो. फिर हम उनसे बात किए. मैंने कहा, 'घर पर आज इतने लोग आए थे. उनका पेपर क्या हैं, नहीं हैं. आप सब कुछ देकर उन्हें क्लियर कर दीजिए. फिर ये (तेज प्रताप यादव) फोन ले लिए.'

तेजप्रताप ने दर्ज कराई थी शिकायत: पूर्व विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर नकद राशि और अन्य कीमती सामान की चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि मेरे ड्राइवर अनिल यादव और मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा है.

"मेरे निजी सहायक मोतीलाल राय मेरे आवास से नकद राशि एवं अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया गया है. दिनांक 22 जून को मेरे घर में रखी अलमारी से लगभग बीस लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क और मोबाइल-लैपटॉप चोरी हो गए हैं."- तेजप्रताप यादव, अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल

ये भी पढ़ें:

तेज प्रताप यादव के घर चोरी, 20 लाख कैश, 2 तोला सोना, लैपटॉप, आईफोन गायब.. पीए मोतीलाल पर FIR

'मुझे मारने की साजिश कर रहा आकाश यादव' तेजप्रताप ने पुलिस थाने में की शिकायत

अनुष्का यादव प्रकरण में तेज प्रताप यादव पर FIR, जबरन घर में घुसने और धमकी देने के आरोपों की जांच शुरू