ETV Bharat / state

बुलंदशहर में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप; देवर-भाभी में अवैध संबंध, दोनों गिरफ्तार

घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव खेतलपुर भसोली की है.

बुलंदशहर में हत्यारोपी देवर-भाभी गिरफ्तार.
बुलंदशहर में हत्यारोपी देवर-भाभी गिरफ्तार. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 3, 2026 at 10:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बुलंदशहर: जिले में पत्नी पर हीं पति की हत्या का आरोप लगा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की शुरुआती जांच के बाद आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से हत्या की गई है. मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव खेतलपुर भसोली की है.

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि खेतलपुर भसोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना 112 नंबर पर मिली थी. बाद में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें शक पैदा हुआ.

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय. (Video Credit: ETV Bharat)

आरोपी पत्नी काजल का अपने देवर उमेश के साथ प्रेम संबंध था. देवर भाभी मिलकर भाई सुमित की संपत्ति कब्जाना चाहते थे. काजल की शादी सुमित से 3 साल पहले हुई थी और दोनो का एक 2 साल का बेटा भी है.

दोनों ने योजना बनाकर सुमित की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी और सुमित के शव को कुंदे से लटका दिया. यह हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास था. दोनों ने घर में बताया कि सुमित ने आत्महत्या कर ली है.

पुलिस को मृतक के पिता किशनपाल ने तहरीर दी और बताया कि 31 अगस्त को उनकी पुत्रवधु ने उसके बेटे सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी है. पुलिस ने देवर उमेश और पत्नी काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक काजल और उमेश सुमित की संपत्ति हथियाना चाहते थे और अपने रास्ते से हटाना चाहते थे. इसकी वजह से दोनों से सुमित की हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सुमित की गला घोंटकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के यमुनानगर नाव हादसे के लापता जवान का शव यूपी के सहारनपुर से बरामद, दूसरे की तलाश