ETV Bharat / state

लखनऊ में पत्नी को जंगल में दिया तीन तलाक, दोस्तों की कार में जबरन बैठा रहा था, विरोध करने पर की मारपीट

मामले में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गुडम्बा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.

प्रतिकात्मक छवि.
प्रतिकात्मक छवि. (GFX)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : November 14, 2025 at 7:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : गुडम्बा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मामला सामने आया है. दहेज कम मिलने से नाराज पति ने पत्नी को घुमाने के बहाने जंगल में ले गया और मारपीट की. जंगल में ही तीन तलाक भी दे दिया. बाद में दूसरी शादी भी कर ली.

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले महिला थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद डाक के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासन को पत्र भेजा. उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गुडम्बा थाना पुलिस ने पति सद्दाम और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

जंगल में ले जाकर पीटा और दिया तलाक : ​नाका क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का निकाह 2019 में गुडम्बा के पैकरामऊ निवासी सद्दाम से हुआ था. पीड़िता ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज कम मिलने का ताना देने लगे और मारपीट कर दहेज की मांग बढ़ाने लगे.

जंगल में पहले से दोस्त थे मौजूद : सद्दाम घर खर्च के लिए भी पीड़िता से पैसे मांगता था. ​पीड़िता का आरोप है कि एक दिन सद्दाम उसे घुमाने के बहाने कार से जंगल की ओर ले गया. ​वहां पहले से सद्दाम के चार दोस्त अपनी कार के साथ मौजूद थे.

दोस्तों के सामने दिया तलाक : सद्दाम ने जबरन दोस्तों की कार में बैठाने की कोशिश की. ​विरोध करने पर सद्दाम ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और मौके पर ही तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया. ​कुछ समय बाद सद्दाम ने दूसरी शादी कर ली. थाना प्रभारी गुड़म्बा प्रभतेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : उन्नाव में राजस्व वसूली करने गए बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, मोबाइल फोन छीना, पुलिस ने बचाया