ETV Bharat / state

रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा : पत्नी, बॉयफ्रेंड व साथी गिरफ्तार, गला दबाकर मारा था

पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार. हत्या के बाद मृतक को पलंग पर लेटाकर सामान्य स्थिति दर्शाने की कोशिश की.

All three murder accused in police custody
पुलिस कस्टडी में हत्या के तीनों आरोपी (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 3, 2026 at 6:20 PM IST

|

Updated : May 3, 2026 at 6:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: शहर के आरके पुरम थाना पुलिस ने रिटायर्ड फौजी पति की हत्या के मामले में पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और अन्य साथी को गिरफ्तार किया. तीनों पर 30 अप्रैल की रात रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या का आरोप है. मनोज की गला दबाकर हत्या की गई.

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मामले में मृतक मनोज शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा (36), उसके बॉयफ्रेंड खेड़ली फाटक सुभाष कॉलोनी निवासी देवेश शर्मा और विष्णु सिंह राठौड़ (55) को गिरफ्तार किया. एसपी गौतम ने बताया कि 30 अप्रैल की देर रात का यह घटनाक्रम है. इस संबंध में पुलिस को 1 में दोपहर को सूचना मिली थी. इसमें परिजनों ने बताया था कि दीपिका ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या कर दी.

कोटा सिटी एसपी ने क्या कहा, सुनिए... (ETV Bharat Kota)

मनोज वर्तमान में अजमेर डिस्कॉम में लिपिक था. छुट्टी मिलने पर ही कोटा आया था. इस दौरान मनोज के साथी देवेश और विष्णु भी शराब पीने घर पहुंच गए. तीनों शराब पी रहे थे कि देवेश ने मनोज से दीपिका के साथ मारपीट की बात पर एतराज जताया. इस पर मनोज उखड़ गया. इस दौरान दीपिका के सामने ही देवेश और विष्णु ने गला दबाकर मनोज की हत्या कर दी. बाद में पलंग पर लेटाकर सामान्य स्थिति दर्शाने की कोशिश की. दीपिका घर पर ही रही, जबकि देवेश और विष्णु मौके से फरार हो गए.

पढ़ें: पत्नी ने दो साथियों के साथ मिलकर की रिटायर्ड फौजी पति की हत्या, अंत्येष्टि की थी तैयारी कि पिता को हुआ शक....

परिजनों को शक हुआ: दूसरी तरफ दीपिका ने भी इस संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया और मृतक के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी थी. हालांकि, परिजनों को शक होने के बाद पूरा मामला पलट गया. पूरे मामले की जांच में सामने आया कि दीपिका और मनोज के बीच में झगड़ा होता था. दीपिका ने कई बार पुलिस में भी संबंध में शिकायत दी थी.

Retired Soldier Murder Case
पुलिस कस्टडी में मनोज शर्मा का हत्यारा देवेश... (ETV Bharat Kota)

तीनों को न्यायालय में पेश किया: आरके पुरम थाना अधिकारी व प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के तत्काल बाद दीपिका को हिरासत में ले लिया था. एक दिन बाद विष्णु को गिरफ्तार किया, लेकिन देवेश करौली गंगापुर की तरफ भाग गया था. ऐसे में समय पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर लाया गया. इनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी.

पढ़ें: वायरल वीडियो से खुलासा: शराब के नशे में दोस्तों ने की हत्या, तीन गिरफ्तार, चौथा आरोपी फरार

Last Updated : May 3, 2026 at 6:33 PM IST