ETV Bharat / state

हरियाणा CM सैनी की पगड़ी के बीच क्यों उठा एसवाईएल का मुद्दा ? पंजाब सरकार ने क्यों जताई खुशी ?

हरियाणा में बजट पेश करने के बाद सीएम सैनी की पगड़ी के साथ एसवाईएल की खासी चर्चा हो रही है.

Why did the issue of SYL arise amidst CM Saini's turban after Haryana Budget
हरियाणा CM सैनी की पगड़ी के बीच क्यों उठा एसवाईएल का मुद्दा ? (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 3, 2026 at 10:36 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 10:48 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा का बजट पेश किया. इस दौरान जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थी उनके पहनावे की. उसमें भी खासतौर पर उनके सिर पर सजी नारंगी रंग की पगड़ी की जिसको पंजाब में अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि सीएम नायब सिंह सैनी पंजाब में बीजेपी के प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, और हरियाणा की जन हितैषी योजनाओं का जिक्र कर वे पंजाब के लोगों को लुभाने में भी जुटे हैं.

"पगड़ी का सम्मान करते थे": सीएम नायब सैनी के पगड़ी पहनने के मुद्दे पर जब चंडीगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला से सवाल किया गया तो उन्होंने पगड़ी के बहाने एसवाईएल का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा कि जहां तक पगड़ी की बात है वो चाहे सिख धर्म की पगड़ी हो या हरियाणा की पगड़ी उसका हम हमेशा सम्मान करते हैं. मैं इस पर कहूंगा कि कोई कभी पगड़ी पहने चाहे राजनीति के हिसाब से ही सही, वह कोई गलत बात नहीं है. ये उनकी मर्जी है कि वे पगड़ी पहने.

"हरियाणा की हकमारी मत करिए" (Etv Bharat)

रविदास की पंक्तियों के जरिए निशाना : उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वो पगड़ी पहनकर पंजाब की राजनीति करें उसमें कोई एतराज नहीं है. पर हरियाणा के हकों की हकमारी क्यों कर रहे हैं, क्या एसवाईएल भूल गए हैं. इसलिए बजट से एसवाईएल नाम का शब्द ही काट दिया है, इसलिए ये जो दोहरा चरित्र है, ये राजनीति के अनुरूप नहीं है. इस मौके पर उन्होंने रविदास जी की दो पंक्तियां भी पढ़कर सीएम सैनी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साफ कपड़ा तब तक कीमती रहता है जब तक वह मैला नहीं होता, ऐसे ही बिना कर्म और ईमानदारी के कोई भी शख्स सम्मान का पात्र नहीं होता.

"हरियाणा की हकमारी मत करिए" : उन्होंने कहा कि वेश धारण करिए, पगड़ी का सम्मान करिए, हम भी करेंगे. लेकिन उस पगड़ी के कर्म से कुछ तो सीखिए. केवल रूप धारण करने से व्यक्ति का कर्म नहीं बदल सकता. एसवाईएल पर हरियाणा का अधिकार खत्म करके केवल चुनाव तक, क्या मिलेगा? इसलिए पगड़ी पहनिए, लेकिन हरियाणा के हकों की हकमारी मत करिए.

"हरियाणा ने एसवाईएल पर क्लेम छोड़ा": वहीं हरियाणा के बजट में इस बार एसवाईएल को लेकर रखे जाने वाले बजट का जिक्र न होने के संबंध में पूछे सवाल पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया में दिए बयान पर कहा कि "अच्छी बात है, उन्होंने पैसा नहीं रखा. इससे पता चलता है कि उन्होंने अपना इस पर क्लेम छोड़ दिया. वे जल्द एलान करेंगे और सुप्रीम कोर्ट में लिखकर देंगे कि हमारा एसवाईएल पर क्लेम खत्म हो गया है. वे केंद्र की टीम के सामने भी एफिडेविट देकर उस पर अपना क्लेम छोड़ देंगे. हम तो उनका धन्यवाद करना चाहते हैं."

"100 करोड़ का बजट रखती थी": हालांकि अभी हरियाणा बीजेपी की इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कहीं ना कहीं हरियाणा में कांग्रेस इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष को आने वाले दिनों में घेर सकती है. बता दें कि हरियाणा सरकार काफी लंबे वक्त से हर बजट में एसवाईएल के नाम पर सौ करोड़ का बजट रखती थी. लेकिन हरियाणा के विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि इस बार बजट में इसका कोई जिक्र नहीं करके सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा का हक मारा है. वहीं पंजाब सरकार इसको एसवाईएल पर हरियाणा के क्लेम छोड़ने के तौर पर देख रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल

ये भी पढ़ें : करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाशों की टांग में लगी गोली, सोनीपत में की थी फायरिंग

Last Updated : March 3, 2026 at 10:48 PM IST