ETV Bharat / state

शंकराचार्य और केजरीवाल मुद्दे पर अखिलेश ने बीजेपी के लिए क्यों कहा “नैतिकता का मृत्युदंड”

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला.

Akhilesh Targets BJP
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अरविंद केजरीवाल मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 4:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला.

इत्र नगरी कन्नौज में आज सियासत गर्म रही… समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया.

कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा निंदनीय और गिरा हुआ काम कोई नहीं कर सकता और पार्टी किसी भी हद तक साजिश कर सकती है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है और इसमें डिप्टी सीएम की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

वहीं अरविंद केजरीवाल के मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाकर सरकार छीनी गई, लेकिन अब कोर्ट ने उन्हें साफ बरी कर दिया है. उन्होंने इसे “नैतिकता का मृत्युदंड” बताते हुए कहा कि भाजपा का स्तर बहुत नीचे जा चुका है.

लखनऊ विश्वविद्यालय के हालात पर भी सपा मुखिया ने चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां छात्रों के बीच हिन्दू-मुस्लिम का जहर घोला जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि युवाओं को सिर्फ सेल्फी लेना सिखाया गया है, जबकि रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे और युवा भटक रहे हैं.

कन्नौज के किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि आलू उत्पादकों की हालत बेहद खराब है और उन्हें एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा. इससे किसान लगातार परेशान हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव बोले, एक पूरब जा रहा है, दूसरा पश्चिम जा रहा है. जब यूपी सरकार के जाने का वक्त आ गया है, तब जापान दौरे किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ एमओयू ही लाए गए हैं, जमीन पर काम नहीं दिख रहा. क्योटो मॉडल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वादे के मुताबिक क्योटो जैसा विकास हो जाता, तो कन्नौज को और आगे ले जाया जा सकता था.

इजरायल “फादरलैंड” और इंडिया “मदर लैंड” वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने इसे महज दिखावा करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि एसआईआर में मुस्लिमों से ज्यादा हिन्दू भाई कागज ढूंढ़ते हुए परेशान हो रहे हैं. पंचायत चुनाव समय से न होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि इससे प्रधानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है.

ये भी पढ़ें - भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे...केजरीवाल के बरी होने पर अखिलेश यादव का तंज