ETV Bharat / state

हमीरपुर में यमुना-बेतवा फोरलेन पुल को देखकर क्यों नाराज हुए BJP विधायक?

निर्माणाधीन समांतर फोरलेन पुल के निर्माण को देखने पहुंचे थे, ठेकेदार को फटकार लगाई.

why-bjp-mla-upset-after-seeing-yamuna-betwa-four-lane-bridge-hamirpur
हमीरपुर में यमुना-बेतवा फोरलेन पुल को देखकर क्यों नाराज हुए BJP विधायक? (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 9:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: यमुना और बेतवा नदियों पर निर्माणाधीन समांतर फोरलेन पुल के कार्य की धीमी प्रगति को लेकर भाजपा सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने गुरुवार को निरीक्षण किया. विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाई तथा प्रगति रिपोर्ट मांगी.


निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) और यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन की टीम मौजूद रही. विधायक ने कहा कि पुल निर्माण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अपेक्षित गति से कार्य न होने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में बिना पर्याप्त तैयारी, अलाइनमेंट और बजट व्यवस्था के परियोजना स्वीकृत कर दी गई थी, जिसके चलते शुरुआत से ही निर्माण कार्य प्रभावित रहा. बाद में कोविड अवधि और डिजाइन में बदलाव भी देरी का कारण बने.

विधायक ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बेतवा पुल की एक लेन जून 2026 तक हर हाल में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही यमुना पुल को जोड़ने वाले हिस्से पर भी तेजी से काम कराया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान आवागमन की समस्या कम हो सके.


उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.