ETV Bharat / state

कुख्यात कल्लू गुर्जर, जिसने मांगी थी 10 लाख की रंगदारी, नहीं तो ऊपर का टिकट काटने की दी थी धमकी, जानें ताजनगरी के जुर्म

आगरा में 50 हजार के इनामी पवन उर्फ कल्लू गुर्जर को यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 11:20 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की मुठभेड़ में ढेर 50 हजार के इनामी पवन उर्फ कल्लू गुर्जर आगरा किसी बड़ी वारदात के इरादे से आया था. मगर, एसटीएफ और पुलिस से उसकी पहले ही भिड़ंत हो गई. इसमें कुख्यात इनामी पवन उर्फ कल्लू गुर्जर मारा गया.

बता दें कि आगरा में कुख्यात कल्लू गुर्जर के खिलाफ सन 2025 को ताजगंज थाना में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था. यह मुकदमा मांयचा, दादरी ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप भाटी ने लिखाया था. जब संदीप भाटी आगरा में ताजमहल देखने आया था. तब उससे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. आगरा की बात करें तो बीते पांच साल में 9 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुए हैं.

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की मुठभेड़ में ढेर. (ETV Bharat)

मामला 31 दिसंबर 2025 का है. मांयचा, दादरी ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप भाटी ने ताजगंज थाना पुलिस को बताया था कि "वो अपने भाई सचिन के साथ ताजमहल घूमने आया था. आगरा में होटल ग्रांड अंपायर के पास मैंने गाड़ी रोकी थी. तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए. दोनों नकाबपोश ने मेरे साथ ही भाई सचिन पर पिस्टल तान दी थी. धमकी दी कि बड़ा ठेकेदार बनता है. बड़े-बड़े ठेके ले रहा है. अभी तक पवन भाई और अनुज भाई को चढ़ावा नहीं पहुंचाया है. सुन पवन भाई ने कहलवाया है कि चार दिन में 10 लाख रुपये भिजवा दे. ये पवन भाई उर्फ कल्लू गुर्जर ने बोला है. नहीं, तो अगली बार खुद आकर तेरा ऊपर का टिकट काटेंगे."

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की मुठभेड़ में ढेर. (ETV Bharat)

एसटीएफ कर रही थी जांच

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ताजगंज थाना पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 को पवन और अमित कसाना समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि रंगदारी के लिए ठेकेदार को धमकाने वाला पवन उर्फ कल्लू गुर्जर के गुर्गे थे. आरोपी पवन एक शार्प शूटर है. जिस पर ताजगंज थाना पुलिस और एसटीएफ ने पवन उर्फ कल्लू गुर्जर के बारे में छानबीन की. करीब दो माह की गोपनीय छानबीन में एसटीएफ को पवन उर्फ कल्लू गुर्जर के आगरा आने की जानकारी हुई, तो उसकी घेराबंदी की.

जज के पीएसओ से लूटी थी पिस्टल

बता दें कि सन 2016 में पवन उर्फ कल्लू गुर्जर ने गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र में आरक्षी मोनू धीमन से पिस्टल लूटी थी. आरक्षी मोनू धीमन तक एडीजे प्रथम रामनरेश मौर्य की सुरक्षा में तैनात था. बाइक सवार बदमाशों ने पहले पीएसओ मोनू धीमन की स्कूटी में टक्कर मारी और उसे उसे गिरा दिया.

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर की बाइक. (ETV Bharat)

इसके बाद बाइक सवार बदमाश उसकी सरकारी 9 एमएम की पिस्टल लूट ले गए थे. आगरा की मुठभेड़ में पवन से आरक्षी से लूटी पिस्टल भी बरामद हुई है. जिसकी लूट का मुकदमा बिसरख थाना में दर्ज है.

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर मुठभेड़ में ढेर. (ETV Bharat)

जेल में हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़ा था

नोएडा एसटीएफ के डीसीपी नवेंद्र कुमार ने बताया कि कुख्यात पवन उर्फ कल्लू गुर्जर जब दिल्ली जेल गया, तो वहां पर उसकी हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ के गैंग से दोस्ती हुई.

हिमांशु गैंग के संपर्क में आने पर 2025 में जेल से बाहर आया तो रंगदारी वसूलने लगा. उसने अपने नाम का खौफ दिखाकर रंगदारी मांगता था. रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी देता था. हिमांशु भाऊ के गैंग के साथ मिलकर उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया.

Kallu Gurjar
यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की मुठभेड़ में पवन उर्फ कल्लू गुर्जर ढेर. (ETV Bharat)

जमीन के लिए की थी चाचा की हत्या

एसटीएफ नोएडा यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 2 दिसंबर 2020 में कुख्यात पवन ने गाजियाबाद के सिरोली गांव में घुसकर चाचा जैनेंद्र की गोली मारकर हत्या और गांव चिरोड़ी में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी. चाचा की हत्या की वजह पिता संतराम की मौत के बाद जमीन हड़पने की बात कही थी. जमीन वापस नहीं मिलने पर दोनों की हत्या हुई थी. इसके बाद उसने लोनी के सलाम होटल संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी.

Kallu Gurjar
पवन उर्फ कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर. (ETV Bharat)

आगरा में 5 साल में 9 बदमाश मुठभेड़ में ढेर

● 27 फरवरी-2026: आगरा के एकता क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने 50 हजार के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू गुर्जर को मार गिराया.
29 जनवरी-2026: बहुचर्चित राज चौहान हत्याकांड में सोएब खान उर्फ मंसूरी ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था.
मई-2025: सिकंदरा क्षेत्र में सर्राफ से लूट और हत्या में बदमाश अमन मारा गया था.
जनवरी-2023: सिकंदरा क्षेत्र में एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी विनय श्रोतिया को मारा था.
जुलाई-2021: कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड में डकैती के बाद एत्मादपुर में लुटेर मनीष पांडेय और निर्दोष यादव मारे गए थे.
जुलाई-2021: आगरा पुलिस ने जगनेर क्षेत्र में मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय को ढेर किया था. बदन सिंह ने डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण करके एक करोड़ की फिरौती मांगी थी.
अगस्त-2021: 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था. जो यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बना था.

ये भी पढ़ें - आगरा में 50 हजार के इनामी कल्लू गुर्जर का एनकाउंटर, सीने में लगी गोली, सिपाही से लूटी थी पिस्टल