कौन हैं राम सकल पटेल? वाराणसी में संभालेंगे बीजेपी की कमान; OBC चेहरे से होगा फायदा
राम सकल पटेल वाराणसी जिले के राजातालाब क्षेत्र के मेहंदी गंज गांव के रहने वाले हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 29, 2026 at 8:57 AM IST
वाराणसी: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए 5 जिलों के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है. जारी सूची के अनुसार काशी क्षेत्र के वाराणसी जिले की कमान अब राम सकल पटेल को सौंपी गई है.
राम सकल पटेल भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं. वह लंबे समय से बीजेपी के साथ हैं. उन्होंने अलग-अलग पदों पर पार्टी की जिम्मेदारियां अपने निभाई और अब उन्हें बतौर जिला अध्यक्ष वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है.
कौन है राम सकल पटेल: राम सकल पटेल वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के मेहंदी गंज के रहने वाले हैं. लगभग 50 साल के करीब उनकी उम्र है. 2001 से ही वह पार्टी के अलग-अलग पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू कर दिए थे.
2005 में यह सेक्टर संयोजक रहे. 2007 में यह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने. 2010 में यह जिला कार्य समिति के सदस्य रहे और वर्तमान तक जिला कार्य समिति के सदस्य रहे हैं. इस बीच 2022 में वो सेवापुरी मंडल के प्रभारी भी रहे. 2005 में भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी वह लड़ चुके हैं.
आखिर पटेल ही क्यों: गौरतलब है कि भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के नाम की चर्चा होने के साथ ही सियासी गलियारे में यह एक और चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर बीजेपी ओबीसी चेहरे को लेकर ही क्यों आई. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह समाजवादी पार्टी के PDA की काट का फॉर्मूला है.
यदि आंकड़े देखें तो पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और अब राम सकल पटेल ये सभी ओबीसी चेहरे हैं. राजनीतिक विश्लेषक कहते है कि पश्चिम से ज्यादा पूर्वांचल में जातिगत समीकरण को साधना बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
यदि हम ओबीसी की बात करें तो लगभग 8 फीसदी से ज्यादा कुर्मी, पटेल, मौर्या जाति के लोग पूर्वांचल और वाराणसी में रहते हैं. वाराणसी का सेवापुरी, पिंडरा, शिवपुर पटेल बाहुल्य इलाका माना जाता है. इसे साधने के लिए बीजेपी की ओर से पटेल चेहरे को लाया गया है.
यह भी पढ़ें: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 5 मजदूरों की मौत; कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

