ETV Bharat / state

हरियाणा में मानसून कब आएगा? आज 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, भिवानी में 43 डिग्री पहुंचा पारा

हरियाणा में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही हरियाणा में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है.

When monsoon arrive in Haryana
When monsoon arrive in Haryana (ANI)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 28, 2026 at 8:55 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा में मानसून जून के अंतिम दिनों से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक सक्रिय हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा में भी मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है.

अभी कहां तक पहुंचा है मानसून? मौसम विभाग के मुताबिक मानसून महाराष्ट्र को कवर कर शनिवार को मध्य प्रदेश और बिहार तक पहुंच गया है. अगले सप्ताह तक मानसून के हरियाणा पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इसके प्रभाव से हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

आज हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा? आज हरियाणा में कई इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. दिन के समय तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि दोपहर या शाम के समय कुछ जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है. बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

हरियाणा का तापमान: शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार में 41.4, अंबाला में 41, करनाल में 40.4, चंडीगढ़ में 40.7 और नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों का मौसम: मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 1 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 2 जुलाई को कुछ स्थानों पर और इसके बाद बारिश में बढ़ोतरी के संकेत हैं. इस बीच कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. यदि मानसून की रफ्तार बनी रहती है तो जुलाई की शुरुआत हरियाणा के लिए अच्छी बारिश लेकर आ सकती है.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पेयजल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, चार साल से बिना सफाई चल रहे हैं 125 वाटर बूस्टर और रिजर्वायर

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में 48 घंटे बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति, दर्जनभर से ज्यादा कॉलोनियों पर पानी संकट का खतरा