ETV Bharat / state

लखनऊ में होली के दिन कितने बजे चलेगी मेट्रो ट्रेन जानिए?

4 मार्च को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कर रहा खास इंतजाम, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लिया फैसला.

what time up metro rail will run on holi 2026 lucknow uttar pradesh
लखनऊ में होली के दिन कितने बजे चलेगी मेट्रो ट्रेन जानिए? (up metro rail)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 8:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: रंगों का त्योहार होली अब करीब आ रहा है. होली पर अपने घरों को जाने के लिए लोग ट्रेनों और बसों का सहारा लेंगे तो शहर के अंदर अपनों के साथ होली में रंग खेलने के लिए लोग निकलेंगे, लेकिन शहरवासी आवागमन के लिए लखनऊ मेट्रो का सहारा नहीं ले पाएंगे. कारण है कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रंगों से मेट्रो के कोच गंदे न हों, इसे ध्यान में रखते हुए होली पर सुबह से लेकर दोपहर तक मेट्रो ट्रेन के संचालन पर रोक लगा दी है. लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से बताया गया कि चार मार्च को दोपहर बाद से लेकर रात तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा.

एमडी क्या बोले: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर चार मार्च को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी. मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होंगी और रात 10:30 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी. प्रबंध निदेशक ने मेट्रो टीम की तरफ से शहरवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.


इस वजह से लिया गया फैसला: बता दें कि हर साल होली के मौके पर मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह से लेकर दोपहर तक के लिए नहीं किया जाता है. इस साल भी पहले की ही तरह जब शहर में रंग खेलने का कार्यक्रम लगभग समाप्त हो जाएगा उसके बाद ही ढाई बजे से मेट्रो फिर से पटरी पर लौटेगी. रंग खेलने के लिए मेट्रो का आवागमन यात्रियों के लिए भले ही न उपलब्ध हो, लेकिन होली मिलने के लिए जब लोग अपनों के यहां जाना चाहेंगे तो उनके लिए मेट्रो फिर से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी.





ये भी पढ़ेंः पढ़ाई और करियर का दबाव बना रहा उग्र, एक्सपर्ट से जानें बच्चों में कैसे पहचानें बागी होने के लक्षण?