ETV Bharat / state

फरीदाबाद के पार्कों का रियलिटी चेक, करोड़ों रुपये का बजट, लेकिन रखरखाव के मामले में पीछे क्यों?

ईटीवी भारत की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर फरीदाबाद के पार्कों का रियलिटी चेक किया. देखें यहां के पार्कों की स्थिति कैसी है.

Parks Condition in Faridabad
Parks Condition in Faridabad (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 31, 2026 at 1:00 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: हरियाणा के पार्कों को सरकार ग्रीन लंग्स, फिटनेट हब और फैमिली स्पॉट के तौर पर प्रमोट कर रही है. हर साल पार्कों के रख रखाव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन ग्राउंड जीरो पर तस्वीरें एक जैसी नहीं दिखती. कहीं तो शानदार पार्क, अच्छे ट्रैक, हरियाली, साफ-सफाई, अच्छे शौचालय, और पीने के पानी की सुविधा है. कहीं देखरेख के अभाव में पार्क खंडहर हो रहे हैं. फरीदाबाद के पार्कों की स्थिति जानने के लिए ईटीवी भारत की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर रियलिटी चेक किया.

फरीदाबाद के पार्कों का रियलिटी चेक: ईटीवी भारत की टीम ने ग्राउंड जीरों पर जाकर फरीदाबाद के पार्कों का रियलिटी चेक किया. जिले में लगभग 500 के करीब छोटे बड़े पार्क हैं. उसकी देखरेख नगर निगम और FMDA करता है. कुछ पार्क ऐसे हैं, जो बहुत ही बढ़िया हैं. जहां पर हर वो सुविधाएं हैं, जो एक पार्क में होनी चाहिए, लेकिन कुछ पार्क ऐसे भी हैं, जहां की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है.

फरीदाबाद के पार्कों का रियलिटी चेक, करोड़ों रुपये का बजट, लेकिन रखरखाव के मामले में पीछे क्यों? (ETV Bharat)

कैसा है सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क? सबसे पहले ईटीवी भारत की टीम ने फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क का जायजा लिया. 43 एकड़ में फैला ये पार्क शहर के सबसे बड़े पार्कों में से एक है. इस पार्क में हर वो सुविधा मिली, जो एक आदर्श पार्क में होनी चाहिए. साफ-सफाई, सुरक्षा, पीने के पानी की सुविधा, ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, डिजिटल लाइब्रेरी सबकुछ पार्क में मौजूद था.

साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था: इस पार्क की खास पहचान है यहां बना बर्ड हाउस, जहां सैकड़ों पक्षी रहते हैं और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. पार्क में बनी अनोखी फ्लावर वॉच सूर्य की रोशनी से चलती है, जो इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाती है. पार्क में लगे कई खूबसूरत फाउंटेन, रंग-बिरंगे फूल और हरियाली का नज़ारा यहां आने वाले हर व्यक्ति का मन मोह लेता है. साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे ये जगह और भी आकर्षक बन जाती है.

Parks Condition in Faridabad
फरीदाबाद के पार्कों का हाल (ETV Bharat)

गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात: सुरक्षा के लिहाज से भी पार्क पूरी तरह सुरक्षित है. दिन-रात गार्ड तैनात रहते हैं और बाहर हरियाणा पुलिस के जवान भी निगरानी करते नजर आते हैं. यही वजह है कि ये पार्क ना सिर्फ फरीदाबाद बल्कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए भी पिकनिक और सुकून का पसंदीदा स्थल बन चुका है. पार्क के सुरक्षाकर्मी रामसागर ने बताया कि यहां पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं. यहां किसी भी तरह से कोई समस्या नहीं है. सुरक्षा के लिए दिन और रात में कई सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं. इसके अलावा हरियाणा पुलिस के जवान भी पार्क के बाहर रहते हैं, ताकि किसी भी तरह से कोई गलत गतिविधि या फिर उपद्रव ना हो और पार्क में आने वाले लोगों के साथ कोई समस्या ना हो. इसलिए हमारी ड्यूटी लगी है. हम दिन रात इस पार्क की देखरेख करते हैं.

Parks Condition in Faridabad
फरीदाबाद के टाउन पार्क की स्थिति (ETV Bharat)

पार्क में ओपन थिएटर: यहां मौजूद ओपन थिएटर में करीब 300 लोग एक साथ बैठ सकते हैं, जहां समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है. पार्क में लगा 350 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा इसकी शान को और भी बढ़ा देता है, जो देश के सबसे ऊंचे झंडों में शामिल है.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा? पलवल से आए व्यक्ति रामकिशन ने बताया कि "मैं फरीदाबाद में जॉब करता हूं और जब भी मुझे समय मिलता है. मैं इस पार्क में आकर बैठता हूं यहां पर सुकून बहुत ज्यादा मिलता है. हरियाली है और गर्मी में भी यहां पर गर्मी का एहसास नहीं होता है. पार्क में सुरक्षा व्यवस्था ठीक है. हर चीज ठीक है. किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं है."

  • इसके अलावा सुनील ने बताया कि "फरीदाबाद के इस पार्क में हर चीज की व्यवस्था है, पीने की पानी की व्यवस्था है. यहां के शौचालय साफ सुथरे हैं, हरियाली चारों तरफ है. किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं है. गंदगी बिल्कुल भी नहीं है. कई पार्क में गंदगी रहती है, लेकिन यहां किसी भी तरह से कोई समस्या नहीं है. ये फरीदाबाद का नंबर वन पार्क है."
  • वहीं कृष्ण गोपाल ने बताया कि "इस पार्क में सारी सुविधाएं मौजूद हैं. शाम को लाइट की व्यवस्था भी है. फाउंटेन भी है. हर तरफ हरियाली है. गंदगी कहीं नहीं है. बच्चों के लिए झूले भी हैं, ओपन जिम भी है, इस पार्क में सारी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां कोई दिक्कत नहीं है."
  • इसके अलावा केसी सिंह पोसवाल ने बताया कि "मैं पिछले कई सालों से रोज इस पार्क में आता हूं. यहां आकर मुझे बहुत अच्छा सुकून मिलता है, चारों तरफ हरियाली है, प्रदूषण कहीं नहीं है और सुरक्षा के व्यवस्था बहुत अच्छा है. इस पार्क में बच्चों के लिए झूले हैं, बड़ों के लिए ओपन जिम है. जहां पर लोग एक्सरसाइज करते हैं, यहां पर हजारों की संख्या में रोज लोग आते हैं, सुबह शाम ज्यादा ही भीड़ लगी रहती है, क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग यहां पर आते हैं. इसके अलावा यहां पर दूर-दूर से फैमिली भी अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं."

बदहाल मिला सेक्टर 10 का आजाद पार्क: ईटीवी भारत की टीम सेक्टर 10 स्थित आजाद पार्क का भी जायजा लिया. जो एक पॉश एरिया में बना है. यहां पार्क खस्ता हालत में मिला. पार्क में ओपन जिम लगाया गया था. जो टूटा हुआ मिला. बैठने की बैंच टूटी मिली. यहां की एंट्री गेट भी जर्रर हालत में मिला. पार्क में टूटे झूले. ओपन जिम के टूटे उपकरण हादसों को न्योता दे रहे हैं.

Parks Condition in Faridabad
बदहाल हुआ सेक्टर 10 स्थित आजाद पार्क (ETV Bharat)

टूटे झूले और गंदगी: इस पार्क को लेकर स्थानीय निवासी दिलशाद खान ने बताया कि "मैं पिछले कई सालों से इस पार्क को देख रहा हूं. इसकी स्थिति बहुत ज्यादा खराब है यहां पर झूले लगाए गए थे. वो टूट गए. ओपन जिम लगाए गया था. वो भी टूट गया. हर जगह गंदगी है. किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है. पहले यहां पर लोग वॉक करने आते थे, लेकिन अब यहां पर लोग नहीं आते हैं हालांकि हमने इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को दी. जिन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पार्क को डेवलप किया जाएगा, लेकिन इसमें सबसे बड़ी गलती नगर निगम की है. जिसकी देखरेख में पार्क बना हुआ है. नगर निगम ने इस पार्क में झूले लगाए, ओपन जिम लगाया, लेकिन देखरेख के अभाव में ये सारी चीज खराब हो चुकी हैं. स्थिति ये है कि यहां पर अब लोग नहीं आते हैं."

Parks Condition in Faridabad
आजाद पार्क में टूटे हुए झूले (ETV Bharat)

कब ठीक होगी पार्कों की हालत? आपको बता दें फरीदाबाद शहर में बड़े पार्कों की स्थिति ठीक है, लेकिन कुछ ऐसे पार्क भी हैं. जिसकी हालत बहुत ज्यादा खराब है. हालांकि नगर निगम और FMDA खराब हुए पार्क को फिर से डेवलप करने में लग गई है. अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि स्मार्ट सिटी में स्थित खराब पार्कों की स्थिति कब ठीक होती है.

ये भी पढ़ें- कहीं हरियाली, कहीं बदहाली, कितने साफ और सुरक्षित हरियाणा के पार्क? देखें ग्राउंड रिपोर्ट