ETV Bharat / state

तीन साल तक बेटी के साथ यौन शोषण, पीड़िता ने बताई पिता की पूरी करतूत

दुमका में नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

west-bengal-police-arrest-man-for-molesting-minor-daughter-in-dumka
प्रतीकात्मक तस्वीर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 1:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका: जिले में नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल की पुलिस ने की है. घटना के खिलाफ पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है.

पीड़िता ने बताई पूरी वारदात

दरअसल, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ माह पहले उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया था.

बेटी के इलाज के लिए उस पहले दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया. जब कोई सुधार नहीं हुआ तो अप्रैल माह में बेटी को वेल्लोर के अस्पताल में भर्ती किया. जहां साथ में उनके पति भी मौजूद थे. बेटी काफी चिड़चिड़ी हो गई थी. इस दौरान इलाज के क्रम में बेटी ने डॉक्टर के सामने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उसके पिता उसका यौन शोषण कर रहे हैं और जब इसके खिलाफ उसने आवाज उठाने की कोशिश की तो पिता ने उसकी मां को छोड़ने की धमकी दी.

इसके बाद उसने वेल्लोर से ही जीरो एफआईआर दर्ज करायी. फिर 31 मई को न्यू टाउनशिप थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई. इस आवेदन पर थाने में बीएनएस की धारा 351 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 अंकित किया गया.

पश्चिम बंगाल पुलिस पहुंची दुमका

एफआईआर दर्ज होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस दुमका पहुंची और टाउन थाना क्षेत्र से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति एक निजी टेलीकॉम कंपनी में पिछले चार माह से काम कर रहा है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ दुर्गापुर ले गई.

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में दुमका नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि बेटी के साथ यौन शोषण के आरोपी पिता को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी दुमका टाउन थाना क्षेत्र से हुई. मामले में आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: दुमका में युवती के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पर महिला की संदेहास्पद मौत का खुलासा नहीं

रांची में डीएसपी पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी में दरिंदगी: तोरपा और कर्रा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार