UP WEATHER: आगरा में बूंदाबांदी, जानिए आज के मौसम का हाल
लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंचने का अनुमान, गर्मी का प्रकोप जारी

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 11:26 AM IST
लखनऊ/आगरा: पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है. कहीं गुलाबी सर्द तो कहीं रात-सुबह के समय ठंडक और तो और कुछ जगह पर दिन के समय गर्मी का भी अहसास हो रहा है. बता करें आगरा की तो आज सुबह यहां पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में मौसम ड्राई रहा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 स्थानों पर मध्यम कोहरा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिछला कोहरा दर्ज किया गया. न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर सरसांवा सहारनपुर में दर्ज की गई.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 6-7 दिनों तक उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी, आने वाले दिनों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का और इजाफा होगा, जिससे गर्मी में वृद्धि होगी.

आगरा में हवा संग बूंदाबांदी: आगरा में शनिवार सुबह मौसम अचानक बदला गया. आज सुबह जब लोग जागे तो हवा चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होती दिखी. जिससे मौसम सुहावना हो गया. शुक्रवार को आगरा में तेज गर्मी थी. तापतान भी 33 डिग्री सेंटीग्रेड के पार रहा. ऐसे में शनिवार सुबह अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली पर तापमान में गिरावट आएगी. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
कैसा रहेगा लखनऊ का वेदर? मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी लखनऊ में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी. आज अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
राजधानी लखनऊ में लगातार पारे में वृद्धि हो रही है. शुक्रवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा. तेज धूप खिली अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
झांसी में सबसे गर्मी: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय ना होने की वजह से उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आने वाले 3 दिनों के अंदर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रविवार से प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी.
यह भी पढ़ें: UP WEATHER: अप्रैल जैसी गर्मी, मई जैसे तेवर, फरवरी में मौसम को हुआ क्या?

