ETV Bharat / state

Weather Forecast : होली तक बढ़ जाएगी राजस्थान में तपन, 12 शहरों में पारा 30 पार

फरवरी खत्म होने के पहले ही पारा गर्मी बढ़ी, प्रदेश में गर्मी की शुरुआत सामान्य से पहले और तीव्र होने का अनुमान.

Meteorological Centre, Jaipur
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (ETV Bharat Jaipur (FIle Photo))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 24, 2026 at 12:46 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 12:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले पांच दिनों बाद नए सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हाल ही में जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास गर्मी तेज हो सकती है. कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है.

30 डिग्री पार 12 शहर : मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल वातावरण स्थिर लेकिन सामान्य से गर्म बना हुआ है. यदि अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ या अन्य मौसम प्रणालियां सक्रिय नहीं हुईं तो होली तक दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सिरोही में 9.8 डिग्री रहा. दौसा में 10, लालसोट में 2 और खेडली में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा शून्य रही. तापमान के रुझान बताते हैं कि कई संभागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

पढ़ें: Rajasthan Weather : फरवरी में बदला मौसम का मिज़ाज, कई शहरों में टेम्परेचर 30 के पार, पढ़ें अपडेट

शर्मा ने बताया कि पूर्वी हिस्सों में सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पाली में न्यूनतम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया. 30 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहरों की सूची में जैसलमेर 33.4 डिग्री, बीकानेर 33.0 डिग्री, जोधपुर 32.9 डिग्री, डूंगरपुर 32.6, श्रीगंगानगर 31.9, भीलवाड़ा 31.5, फतेहपुर और पाली 31.0, अजमेर 30.6 और कोटा में 30.9 डिग्री सेल्सियस शामिल रहे.

मार्च के पहले सप्ताह चढ़ेगा पारा : मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार प्रदेश में गर्मी की शुरुआत सामान्य से पहले और अधिक तीव्र हो सकती है. मौसम विभाग में साफ तौर पर संकेत दिया कि मार्च के पहले सप्ताह में तापमान गर्मी की तपिश का अहसास कराएगा.

पढ़ें: Weather Forecast : एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-ओलावृष्टि से बदलेगा मौसम का मिजाज

Last Updated : February 24, 2026 at 12:52 PM IST