ETV Bharat / state

यूपी में भीषण सर्दी: 60 से अधिक जिलों में घना कोहरा, 5 जनवरी तक स्कूल बंद, 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया, अगले दो दिन तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति.

Photo Credit; ETV Bharat
यूपी में आसमान में कोहरे की मोटी परत के कारण, दिन में भी भीषण ठंडक (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 10:16 AM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 1:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है. घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. कई जिलों में न्यूनतम दृश्यता शून्य पर पहुंच गई, वहीं दिन के समय आसमान में कोहरा छाए होने की वजह से सूरज की रोशनी ना पहुंच पाने के कारण कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. जिसके चलते प्रदेश में सीएम योगी ने 5 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

5 जनवरी तक स्कूल बंद: भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में 1 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. यह आदेश ICSE, CBSE, UP बोर्ड मदरसा बोर्ड सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शीतलहर के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Photo Credit; ETV Bharat
इन जिलों में आज-कल छाया रहेगा घना कोहरा (Photo Credit; ETV Bharat)

इन इलाकों में छाया घना कोहरा विजिबिलिटी जीरो: शुक्रवार को सुबह आगरा, गोरखपुर कुशीनगर, प्रयागराज, कानपुर देहात, आजमगढ़ में न्यूनतम दृश्यता 00 मीटर, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर 10 मीटर, बलिया सुल्तानपुर 30 मी., बस्ती, बहराइच, 40 मी., लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, अयोध्या में 50 मीटर दर्ज की गई.

इन जिलों में आज-कल छाया रहेगा घना कोहरा: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, एवं आसपास के इलाकों में.

Photo Credit; ETV Bharat
यूपी का मौसम. (Photo Credit; ETV Bharat)

लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. दिन में बर्फीली हवाओं के चलने से भयंकर ठंड पड़ी. अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रिकॉर्ड की गई दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलती रही जिससे ठंडक और बढ़ी.

आज ऐसा रहेगा लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 17 न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Photo Credit; ETV Bharat
यूपी का मौसम. (Photo Credit; ETV Bharat)

सबसे ठंडा बाराबंकी: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान सोनभद्र जिले में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

क्या कहते हैं मेटियोरोलॉजिस्ट: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में कोहरे की परत के बने रहने के कारण कुछ जगहों पर दिन प्रतिदिन मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं. अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले दो दिन तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें: यूपी में शीतलहर; 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश, सीएम योगी ने कहा- कोई भी खुले में न सोए

Last Updated : January 3, 2026 at 1:56 PM IST