ETV Bharat / state

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, छत्तीसगढ़ में दस जनवरी तक अलर्ट

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

WEATHER TODAY
कड़ाके की ठंड (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 1:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दूसरे जिलों में भी सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है. उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है. वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम है.

WEATHER TODAY
रायपुर मौसम केंद्र (ETV Bharat Chhattisgarh)

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि 10 जनवरी तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 10 जनवरी के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है.

WEATHER TODAY
छत्तीसगढ़ में शीत लहर का येलो अलर्ट (ETV Bharat Chhattisgarh)

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम है. मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है. मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 11 डिग्री तक है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है. अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है-गायत्रीवाणी कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक

8-9 जनवरी तक शीतलहर का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है.

⦁ सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया

⦁ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, रायपुर

⦁ बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी

⦁ खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनादगांव

⦁ दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा

⦁ मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

9-10 जनवरी के लिए येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एक दो स्थानों पर 9 और दस जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है.

⦁ सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर

⦁ कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

⦁ रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद

⦁ धमतरी, महासमुंद,दुर्ग,बालोद, बेमेतरा

⦁ खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनादगांव

⦁ कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

बुधवार को प्रदेश के शहरों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री

माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री

दुर्ग का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

राजनादगांव का अधिकतम तापमान 28 डिग्री न्यूनतम तापमान 8 डिग्री