ETV Bharat / state

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम: आज बारिश की संभावना, उमस भरी गर्मी से  मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने 2 से 6 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई.

बारिश
बारिश (फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 1, 2026 at 7:33 AM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 8:07 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरूआती हफ्तों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज मंगलवार को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. आज दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया. हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकी न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 2 से 6 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 118 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 115, गुरुग्राम में 123, गाजियाबाद में 125, ग्रेटर नोएडा में 128 और नोएडा में 118 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

ये भी पढ़ें :

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! डिलीवरी पार्टनर्स के भविष्य की सुरक्षा, बुढ़ापे में मिलेगी मासिक पेंशन

दिल्ली को कूड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त हुआ नगर निगम, कटेगा चालान

Last Updated : September 1, 2026 at 8:07 AM IST